Taliban का महिलाओं पर सितम! काबुल में हटाई जा रहीं महिलाओं के पोस्टर्स, बुर्का पहनने और नौकरी छोड़ने के लिए किया मजबूर

तालिबान ने बंदूक की नोंक पर अफगास्तिान पर कब्जा कर लिया है। तालिबान लड़ाकों ने काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन में घुसे। तालिबानियों के चलते काबुल में अफरातफरी का माहौल बन गया। ऐसे हालातों के बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी काबुल छोड़ भाग गए। सोशळ मीडिया पर काबुल की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन सब के बीच एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें काबुल की एक दीवार पर पेंट की गई महिलाओं की तस्वीरें हटाई जा रही हैं।

Kabul storekeepers are painting over advertisements featuring women as they prepare for the Taliban's return pic.twitter.com/i9eerllfGg

— Joe Colangelo (@Itsjoeco) August 15, 2021

यह भी पढ़ें- इस मशहूर सिंगर ने फेसबुक लाइव पर सुनाई 'लव, सेक्स और धोखा' की कहानी तो लोग करने लगे इंसाफ की मांग

आपको बता दें कि साल 2002 से पहले जब अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा था, तब मुल्क में शरीया कानून लागू किया गया था। इस कानून के तहत सजा के तौर पर व्यभिचार करने पर पत्थर मारना, चोरी करने पर अंगों को काटना और 12 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना शामिल था। इसको लेकर तालिबान के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी गुनाह की सजा देने का फैसला अदालतें करेंगी। तालिबान ने अफगानिस्तान के जिन इलाकों पर कब्जा किया है, महिलाओं को अकेले बाहर नहीं जाने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किए जाने की खबरें भी आई हैं।

Taliban fighters have entered Afghanistan’s presidential palace hours after President Ashraf Ghani fled the country — in pictures https://t.co/fqqlySOdKy pic.twitter.com/sqUZGdssMr

— Al Jazeera English (@AJEnglish) August 15, 2021

यह भी पढ़ें- Bachpan Ka Pyar गाने वाले बच्चे को Gift में मिली 23 लाख की यह धांसू Electric Car

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन इलाकों की महिलाओं को भी बुर्का पहनने को कहा जा रहा है। जिन इलाकों में तालिबान का कब्जा है वहां से कुछ कई हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कंधार में एक बैंक में काम करने वाली महिलाओं से कहा गया कि उनकी नौकरी अब उनके पुरुष रिश्तेदार करेंगे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही काबुल शहर की तस्वीरों में तालिबान के लड़ाके सड़कों पर नजर आ रहे हैं, वो आते-जाती कारों और अन्य वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी ले रहे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago