फ्रांस: पुलिस स्टेशन में घुसकर महिला अफसर की गला काटकर हत्या, राष्ट्रपति मैक्रों बोले- ‘हम इस्लामिक आतंकवाद को नहीं छोड़ेंगे’

<p>
फ्रांस में शुक्रवार दोपहर एक महिला पुलिस अफसर की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार दोपहर 2बजे के आसपास की है। घटना के बाद पेरिस की सभी सीमाएं सील कर दी गईं हैं। आतंकी हमले के कुछ ही देर में एंटी टेररिस्ट यूनिट ने आतंकी को घेर कर मार गिराया। घटना पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शपथ लेते हुए कहा कि हम अपनी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। पूरा देश स्टेफनी के परिवार, सहकर्मियों और सुरक्षा बलों के साथ है।</p>
<p>
घटना शुक्रवार दोपहर 2बजे के आसपास की है। यहां एक महिला पुलिस अफसर की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ ही देर बाद एंटी टेररिस्ट यूनिट ने आतंकी को घेर कर मार गिराया था। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, फ्रांस के नेशनल एंटी टेररिज्म प्रोसेक्यूटर ने कहा है कि यह एक ओपन इंवेस्टिगेशन है। इसमें डोमेस्टिक इंटेलिजेंस सर्विस (DGSI) भी मदद कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर 2.20बजे पुलिस स्टेशन के एंट्रेस गेट के पास हुई है। यह सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। 49साल की महिला पुलिसकर्मी का नाम स्टेफनी है। वह एक प्रशासनिक सहायक हैं। महिला के दो बच्चे भी हैं। वह लंच ब्रेक से लौट रही थी। तभी उसके गले पर एक आतंकी ने चाकू से दो बार वार कर हत्या कर दी।</p>
<p>
पेरिस में बीते दो साल में 5बार इस तरह के हमले हुए हैं। दूसरी बार किसी पुलिस अफसर को निशाना बनाया गया है। प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने इसे सीधे तौर पर आतंकी हमला करार दिया है। कास्टेक्स ने कहा- आप यह तय मानकर चलिए कि इस तरह की घटनाओं से हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम बेहद सख्ती से इन लोगों से निपटने तैयार हैं।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago