Uber के CEO ने तपती धूप में दौड़-दौड़ कर खुद किए ऑर्डर सप्लाई, देखें एक दिन में कितने कमाए

अमेरिकी कंपनी उबर (Uber) लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। उबर जहां लोगों को मंजिल तक पहुंचाने का काम करता है, तो वहीं फूड डिलीवरी बिजनेस 'उबर ईट्स' (Uber Eats) लोगों तक खाना पहुंचाता है। इस बार लोगों तक खाना पहुंचाने का जिम्मा कंपनी के सीईओ दारा खोसरोशाही ने उठाया। दारा खोसरोशाही ने फूड डिलीवरी के एक्सपीरियंस लेने के लिए खुद डिलीवरी शुरू कर दी और उन्हें एक दिन में कुल 98.91 डॉलर की कमाई हुई। भारतीय करेंसी के मुताबिक 7,340.78 रुपये कमाई हुई।

Spent a few hours delivering for @UberEats. 1. SF is an absolutely beautiful town. 2. Restaurant workers were incredibly nice, every time. 3. It was busy!! – 3:24 delivering out of 3:30 online. 4. I'm hungry – time to order some 🍔🍟🍺 pic.twitter.com/cXS1sVtGhS

— dara khosrowshahi (@dkhos) June 27, 2021

इस बात की जानकारी उबर कंपनी के सीईओ दारा खोसरोशाही ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी। ट्विटर पर अपने एक्सपीरियंस को करते हुए उन्होंने लिखा कि,

'उबर ईट्स के लिए डिलीवरी करते हुए कुछ घंटे बिताए है

1. सैन फ्रांसिस्को असल में एक खूबसूरत टाउन है।

2. रेस्टोरेंट के कर्मचारी बहुत ही अच्छे थे,

3. यह व्यस्त था! 3:30 तक ऑनलाइन रहकर 3:24 तक डिलीवर करना।

4. मुझे भूख लगी है- कुछ ऑर्डर करने का समय आ गया है।'

इस ट्वीट में दारा खोसरोशाही ने दो फोटो भी अटैच की जिसमें एक में वो हेलमेट पहने और पीठ पर Ubereats का बैग लिए हुए दिख रहे है। वहीं दूसरे फोटो से उनके कमाई के बारे में जाना जा सकता है. इसमें लिखा है कि उन्होंने कुल 98.91 डॉलर की कमाई की है और 10 ट्रिप कम्पलीट किए है। इसके साथ उन्हें 45 पॉइंट्स मिले है।

Day 2 good – not as good as day 1. More downtown routes w traffic and apt drop offs a pain. More fast food, lower tips. @SFGiantsFans fan tried to kill me. Maybe he knew I’m a @Mets fan 🙌. Super busy – 2:01 working from 2:02 online. And … Picked up from my first dark store. pic.twitter.com/6Pp8r4MIIB

— dara khosrowshahi (@dkhos) June 27, 2021

अपने ट्विटर हैंडल पर दारा खोसरोशाही ने दूसरे दिन के डिलीवरी के बारे में भी बताया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- 'डे 2- पहले दिन जैसा अच्छा नहीं रहा। ट्रैफिक के साथ ज्यादा डाउनटाउन और ड्रॉप ऑफ का दर्द। ज्यादा फास्ट फूड और कम टिप्स। एक ने मुझे मारने की कोशिश की। बहुत व्यस्त- 2:01 और 2:02 से ऑनलाइन कार्य कर रहा हूं और… पहली बार अपने डार्क स्टोर से पिकअप किया है।' इस ट्वीट के साथ भी उन्होंने दो इमेज लगाई है जिसमें एक में उनके दिन भर की कमाई का ब्यौरा है। इसमें उन्हें 50.63 डॉलर लगभग 3756 रुपये की कमाई हुई है और 18 पॉइंट्स मिले।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago