Hindi News

indianarrative

यूक्रेन जंग रुकवाने के लिए PM Modi के पास भागे-भागे पहुंचे बाइडन, मॉरिसन- कहा- इस महायुद्ध को आप ही रोक सकते हैं

यूक्रेन जंग रुकवाने के लिए PM Modi के पास पहुंचे बाइडन

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लगातार बढ़ती जा रही है, रूस एक के बाद एक हमले कर यूक्रेन के शहरों पर कब्जा कर रहा है। इधर पश्चिमी देशों में बयानबाजी जारी है। अमेरिका संग नाटो देश लगातार रूस को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हाथ नाकामयाबी ही लग रही है। इस बीच ये पश्चिमी देश पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले यूक्रेन भी कह चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महायुद्ध को रुकवाने के लिए रूस से बात करनी चाहिए और पश्चिमी देश भी गुहार लगा रहे हैं जिसके लिए वो एक वर्जुअल बैठक करेंगे।

दुनिया को पता है कि भारत और रूस के बीच घनिष्ट मित्रता है लेकिन इस वक्त भारत को बहुत सोच-समझकर कदम उठाना होगा। दरअसल, यूक्रेन संकट के बीच गुरुवार को क्वाड के नेताओं की वर्चुअल शिखर बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के पीएम  फुमिओ किशिदा व ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस बैठक की जानकारी मीडिया को दी। मंत्रालय ने कहा कि चारों नेता एशिया प्रशांत क्षेत्र के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा करेंगे। क्वाड नेता संगठन के एजेंडा के मुताबिक की गई पहल के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। क्वाड के समकालीन व सकारात्मक एजेंडे को लेकर चारों नेताओं ने पूर्व में पहल की थी। इससे पहले सितंबर 2021 में वॉशिंगटन में क्वाड नेता व्यक्तिगत रूप से मिले थे।

बता देंकि, हिंद महासागर में सुनामी के बाद भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने आपदा राहत प्रयासों में सहयोग करने के लिए एक अनौपचारिक गठबंधन बनाया था। ये चारों देश विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियां हैं। हालांकि, 2017 में, चीन का खतरा बढ़ने पर चारों देशों ने क्वाड को पुनर्जीवित किया, इसके उद्देश्यों को व्यापक बनाया। इसके तहत एक ऐसे तंत्र का निर्माण किया जिसका उद्देश्य धीरे-धीरे एक नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित करना है और इसके केंद्र में है चीन। क्वाड में शामिल ये चारो देश चीन की बढ़ती दादागीरी पर रोक लगाने की प्रयास कर रहे हैं।