अंतर्राष्ट्रीय

Ukraine को सिर्फ एक ही बम से उड़ा देगा रूस! सावधान आगे Nuclear War है

यूक्रेन (Ukraine) पर रूसी हमले को छह महीने पूरे हो गए। इस दौरान रूस यूक्रेन पर कभी भी बड़ा हमला कर सकता है। दरअसल, यूक्रेन (Ukraine) का स्वतंत्रता दिवस आज यानी 24 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में आज इस वह सरकारी और नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। इस आशंका को अमेरिका के कीव स्थित दूतावास के एक सुरक्षा अलर्ट ने और पुख्ता कर दिया।

अमेरिका (America) के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं के खिलाफ हमले कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भावी खतरे का आभास हो गया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि इस सप्ताह रूस कुछ क्रूर कार्रवाई करने की कोशिश कर सकता है। इसके मद्देनजर यूक्रेन ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजन नहीं करने सलाह दी है। अमेरिकी सरकार ने भी यूक्रेन में रह रहे अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े: रूस-अमेरिका में एटमी वॉरः खत्म हो जाएगी आधी दुनिया, मगर भारत-पाक का…

सैन्य अभियान की घोषणा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को पूर्व में लुहांस्क और दोनेत्सक के रूसी-भाषी अलगाववादी गणराज्यों की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान का ऐलान किया।रूसी यूक्रेन ने राजधानी कीव व खार्किव शहर पर कब्जे की कोशिश कर रहे रूसी सैनिकों का विरोध किया। रूस अप्रैल में उत्तरी यूक्रेन से पीछे हटा। 3 जुलाई को रूस का लुगांस्क के पूर्वी क्षेत्र, लिसिचन्स्क-सेवेरोडनेत्स्क शहरों पर भी कब्जा।

परमाणु युद्ध की आशंका

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार देर रात परमाणु खतरे के बारे में चेतावनी दी, खासकर जब से रूस (Russia) ने युद्ध की शुरुआत में अपने बड़े परमाणु शस्त्रत्तगार की ओर इशारा किया। दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्ज्या में हमले का डर है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago