America ने मानी अपनी हार! कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकना हमारे बस का नहीं, अब Putin होंगे दुनिया के नए…

<div id="cke_pastebin">
<p>
यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को लेकर अमेरिका ने दुनिया के देशों से कहा है कि वो सारे उसका साथ दे। वरना जो भी रूस के पाले में गया वो उसे बर्बाद कर देगा। लेकिन, कई देश हैं जो रूस के समर्थन में हैं तो कई ऐसे भी हैं जो किसी के खिलाफ या समर्थन में नहीं है। यूनाइटेड नेशन में जब रूस के खिलाफ वोटिंग हुई तो भारत ने खुद को अलग कर लिया। जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी खुश हुए थे। लेकिन, इधर अमेरिका और पश्चिमी देशों में आग लग गई। जिसके बाद भारत को कई मौके पर अमेरिका ने धमकी दी कि पुतिन से रिश्ता रखना भारत के लिए भारी पड़ेगा। इसके साथ ही अमेरिका पुतिन को रोकने के लिए लगातार रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहा है। लेकिन, इसका उनपर कोई असर नहीं हुआ। अब अमेरिका ने अपनी हार मान ली है।</p>
<p>
दरअसल, यूक्रेन में जारी रूसी युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर भी बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। खुद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भी माना है कि सुरक्षा परिषद वो काम नहीं कर पाई जिसके लिए कभी उसका गठन हुआ था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यह स्वीकार किया कि सुरक्षा परिषद यूक्रेन में रूस के युद्ध को रोकने और समाप्त करने के विफल रही। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं: सुरक्षा परिषद इस युद्ध को रोकने और समाप्त करने के लिए अपनी क्षमता में सब कुछ करने में विफल रही। और यही बड़ी निराशा, हताशा और क्रोध का कारण है।</p>
<p>
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के दौरे पर रूस गुस्से में है। वो लगातार अमेरिका और पश्चिमी देशों को इस जंग से दूर रहने के लिए कह रहा है। लेकिन, इन्हें यहां पर अपना फायदा दिख रहा है और साथ ही रूस को भड़काने का भी काम कर रहे हैं ताकि, वो और भी ज्यादा प्रतिबंध लगा कर रूस को तोड़ सके। UN महासचिव के दौरे के बीच कीव समेत यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर रूस ने जमकर बमबारी की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की संयुक्त प्रेस वार्ता के एक घंटे बाद ही यह हमला किया गया।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago