Nancy Pelosi का कड़ा संदेश, बोली- हमे रोकने की चीन में ताकत नहीं- Taiwan के साथ दोस्ती गहरी है

<div id="cke_pastebin">
<p>
नेंसी पेलोसी की ताइवान की सफल यात्रा से चीन बुरी तरह बौखला उठा है। इसी के बाद से चीन ने ताइवान को 6 ओर से घेर कर सैन्यअभ्यास शुरू कर दिया है। यहां चीन लगातार मिसाइलों और रॉकटों की बारिश कर डराने की कोशिश कर रहे हैं। चीन की ओर से अत्याधुनिक जे-20 विमानों और हाइपरसोनिक मिसाइलों को इसमें शामिल किया गया है। चीन का ये अभ्यास ताइवान की सीमा से केवल 2- से 25 किमी की दूरी पर हो रहा है। चीन लगातार आक्रामक हुआ पड़ा है। यहां तक उसकी कई बैलेस्टिक मिसाइलें जापान के क्षेत्र में भी गिरी हैं। जिसके बाद जापान ने कड़ा विरोध जताया है। अगर चीन का यही रवैया रहा तो जापान भी कोई कदम उठा सकता है। अपने एशियाई दौरे पर पेलोसी जापान पहुंच चुकी हैं और यहां से उन्होंने ड्रैगन को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है।</p>
<p>
अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी अपनी एशियाई यात्रा के अंतिम चरण में जापान की राजधानी टोक्यो में पहुंचने के बाद कहा कि, चीन, अमेरिकी अधिकारियों को ताइवान की यात्रा करने से रोककर स्व-शासित द्वीप को अलग-थलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ताइवान के साथ हमारी दोस्ती मजबूत है। उन्होंने यहां चीन पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि ताइवान में शांति और यथास्थिति के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और हम ताइवान के साथ खड़े हैं। पेलोसी ने चीन के कड़े विरोध के बावजूद ताइवान की यात्रा की है। वह 25 सालों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिकी संसद की पहली अध्यक्ष हैं। पेलोसी ने बुधवार को ताइपे में कहा था कि स्व-शासित द्वीप तथा दुनिया में कहीं भी लोकतंत्र के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता अटल है। पेलोसी और कांग्रेस के पांच अन्य सदस्य सिंगापुर, मलेशिया, ताइवान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करने के बाद गुरुवार देर रात तोक्यो पहुंची।</p>
<p>
चीन के ये आक्रमक रवैया सिर्फ ताइवान के लिए नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी सही नहीं है। चीन सैन्यभ्यास के दौरान जापान के क्षेत्र में भी बैलेस्टिक मिसाइलें दाग रहा है। जिसपर जापान ने कड़ा विरोध किया है। चीन की ये हरकतें उसके लिए इतनी ज्यादा भारी पड़ेगी आने वाले दिनों में इसका नुकसान ड्रैगान को ही भरना पड़ेगा।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago