रूस को फंसाने की कोशिश में पश्चिमी देश! America ने कहा- यहां हमला होते ही Putin से लड़ेंगे एक साथ 30 देश

<div id="cke_pastebin">
<p>
इस वक्त दुनिया दहशत में है कि कहीं विश्व युद्ध 3 न शुरू हो जाए। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और नाटो लगातार रूस को रोकने की प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके हाथ नाकामयाबी लग रही है। रूस इस वक्त एक-एक कर यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करते जा रहा है और पश्चिमी देश हाथ मलते रह जा रहे हैं। इस बीच अगर रूस ने किसी भी नाटो सदस्य देस पर हमला किया तो अमेरिका खुलेतौर पर रूस के खिलाफ जंग में उतर जाएगा और अगर ऐसा हुआ तो वर्ल्ड वॉर 3 तय है। क्योंकि, अमेरिका और रूस दुनिया की दो महाशक्ति हैं।</p>
<p>
दरअसल, रूस द्वारा पूर्वी यूरोप में निरंतर अस्थिरता के बीच पेंटागन ने नाटो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। अमेरिका का कहना है कि अमेरिकी सेनाएं यूक्रेन में रूस के खिलाफ नहीं लड़ेंगी, लेकिन वह अपने सहयोगियों यानी नाटो सदस्य देशों के लिए प्रतिबद्ध है। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा है कि, अमेरिका अपने नाटो सहयोगियों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। रविवार को एबीसी न्यूज पर किर्बी ने कहा, किसी एक (नाटो देश) के खिलाफ सशस्त्र हमला सभी के खिलाफ सशस्त्र हमला माना जाएगा।</p>
<p>
उन्होंने कहा, हमने रूस को यह स्पष्ट कर दिया है कि नाटो क्षेत्र की रक्षा हमारे मित्र करेंगे, न कि केवल अमेरिका। रूसी सैनिकों ने रविवार को पोलिश सीमा के पास पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य चौकी पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका की ये टिप्पणी आई है। पोलैंड के करीब उस हमले में कम से कम 35 लोग मारे गए और यवोरिव में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा केंद्र (IPSC) को नष्ट कर दिया गया है। यवोरिव पोलैंड की सीमा से लगभग 15 मील की दूरी पर है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago