समुंद्र के बीचो-बीच पानी में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखी लपटें, वीडियो देख आंखें रह जाएंगे खुली की खुली

आपने अभी तक सिर्फ ये मुहावरा ही सुना होगा 'पानी में आग लगाना', लेकिन असल में पानी में भी आग लगती हुई नहीं देखी होगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समुंद्र के पानी में आग लगती हुई नजर आ रही है। वीडियो लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको की खाड़ी का है, जहां समुद्र के पानी में अचानक आग लग गई। दरअसल, पानी के नीचे पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद समुद्र के पानी में आग लग गई। समुद्र में आग की लपटें इतनी भीषण थी, कि लोगों के मन में एक खौफ बैठ गया।

🚨 Sobre el incendio registrado en aguas del Golfo de México, en la Sonda de Campeche, a unos metros de la plataforma Ku-Charly (dentro del Activo Integral de Producción Ku Maloob Zaap)

Tres barcos han apoyado para sofocar las llamas pic.twitter.com/thIOl8PLQo

— Manuel Lopez San Martin (@MLopezSanMartin) July 2, 2021

पानी में आग का यह वीडियो से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पाइपलाइन मैक्सिको की सरकारी पेमेक्स पेट्रोल कंपनी की है। इसमें बताया गया कि पानी में करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक आग की लपटें उठती रहीं। हालांकि, इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस वीडियो को देखने वाले लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था, पानी में जैसे ज्वालामुखी फट गई है और आग का लावा बाहर निकल रहा है।

Reporta @CambioPagina, explosión en línea submarina de @Pemex en #Campeche 🔥👇🏽 pic.twitter.com/LcNqLpPVRJ

— Webcams de México (@webcamsdemexico) July 2, 2021

वीडियो में लपटों को देख सोशल मीडिया पर इसे 'आई ऑफ फायर' के नाम से साझा किया गया है। पानी के नीचे ये पाइपलाइन समुद्र में पेमेक्स के प्रमुख कू मालूब जैप ऑयल डेवलेपमेंट सेंटर से जुड़ती है। कू मालूब जैप मैक्सिको की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। पेमेक्स के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे गैस रिसाव के बाद आग लगी। इस घटना से तेल उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ। साढ़े दस बजे तक आग को बुझा दिया गया। कंपनी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है और पाइपलाइन में रिसाव वाले छेद को बंद कर दिया गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago