य़ूक्रेन जंग रुकवाने के लिए रूस के राष्ट्रपति को जान से माराने का मिला था आदेश, रातों-रात Putin ने बदल दिए…

यूक्रेन पर हमले के बाद यूएस और नाटो लगातार रूस को रोकने की कोशिश में कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं। लेकिन, उनके बस में फिलहाल कुछ नहीं है। रूस इस वक्त यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है और एक-एक कर उसके शहरों पर अपना कब्जा जमा रहा है। इस बीच पुतिन की जान को खतरा है। मीडिया में आई खबरों की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खाने में जहर देकर मारने का डर है। जिसके चलते उनके सभी निजी कर्मचारियों को बदल दिया गया है।

एक रिपोर्ट की माने तो यह साफ नहीं है कि यूक्रेन में सैन्य अभियान को मंजूरी देने से पहले या बाद में कर्मचारियों को बदला गया था। खबरों के मुताबिक जिन लोगों को बर्खास्त किया गया उनमें रसोइया, धोबी, अंगरक्षक आदि शामिल हैं। रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 1000पर्सनल स्टाफ की जगह पर नए लोगों को भर्ती किया गया है। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन को खाने में जहर देकर हत्या का शक है। हाल ही में खुफिया इनपुट ने यह जानकारी दी है। रूसी टीवी पर बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस में उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा सकता है। कुछ लोग देशद्रोही होते हुए उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच सकते हैं।

डेली बीस्ट के संपादक क्रेग कोपेटस का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि पुतिन को खाने में जहर देकर मारने का शक है। उन्होंने कहा कि रूस में हत्या का सबसे आम तरीका जहर देकर मारना है। वैसे पुतिन के भोजन करने से पहले उसकी जांच की जाती है। हालांकि फिर भी पुतिन ने अपने पर्सनल स्टाफ के 1000लोगों को पूरी तरह बदल दिया है। नौकरी से हटाने वालों में सुरक्षा गार्ड्स, कुक और निजी सचिव तक शामिल हैं।

बता दें, रूस इस वक्त यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। यूक्रेन पर हमले करने की वजह अमेरिका और नाटो रहे हैं। पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ इतना षणयंत्र रच रहा था और यूक्रेन डोनबास के लोगों पर लगातार अत्याचार बढ़ाते जा रहा था जिसके चलते पुतिन को मजबुरन यह फैसला उठाना पड़ा। यहां तक की अमेरिका-नाटो तो यूक्रेन में बड़े पैमाने पर रसायनिक व जैविक हथियार बना रहे थे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago