Putin ने कहा अब भी मौका है Zelenskyy सुधर जाओ, वरना खत्म हो जाएगा Ukraine का…

<div id="cke_pastebin">
<p>
यूक्रेन में जो भी कुछ हो रहा है उसके पीछे दुनिया रूस को जिम्मेदार ठहरा रही है लेकिन असल में इसके पीछे वजह तो अमेरिका, नाटो संग पश्चिमी देश हैं। ये यूक्रेन को नाटो में शामिल कर रूस को काबू में करने की षड्यंत्र रच रहे थे। यूक्रेन लगातार आग में घी डालता रहा जिसके बाद अंत में वही हुआ जो रूस कभी नहीं चाहता था। रूस लगातार यूक्रेन को कह रहा है कि उनके पास मौका है खुद को बचाने की और अपने देश को भी। यह तो दुनिया भी जानती है कि यूक्रेन तो क्या अमेरिका तक रूस से टकराया तो मिट जाएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से यूक्रेन से कहा है कि अब भी तुम्हारे पास मौका है और अगर यही करते रहे तो यूक्रेन का राष्ट्र के दर्जे का गला खूद ही अपने हाथों घोंट दोगे।</p>
<p>
युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को जेलेंस्की को एक बार फिर मौका देते हुए कहा है कि, यूक्रेन का राष्ट्र का दर्जा खतरे में है। उन्‍होंने रूस (Russia) पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की तुलना युद्ध की घोषणा से की। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के शहरों को घेरना जारी रखा है और देश से पलायन करने को मजबूर यूक्रेनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 14 लाख से ज्‍यादा हो गई है। पुतिन इसके लिए लगातार पूरी तरह से यूक्रेनी नेतृत्व को दोषी ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे यही करते रहे, तो भविष्य में यूक्रेन के राष्ट्र के दर्जा को खतरे में डाल रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह पूरी तरह से उनके विवेक पर निर्भर करेगा।</p>
<p>
इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों पर भी हमला करते हुए कहा कि, जो प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, वे युद्ध की घोषणा करने के समान हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित रूसी एयरलाइन एयरोप्लोत के फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बैठक के दौरान कहा कि, भगवान का शुक्र है, हम अभी तक वहीं नहीं पहुंचे हैं। बता दें कि, पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। आर्थिक मदद के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी दे रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो और अमेरिका से कहा है कि उन्हें फाइटर जेट्स दिए जाए ताकि वो रूस से लड़ सके। जिसका रूस ने कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि अमेरिका और नाटो यूक्रेन को हथियार देना और मदद करना बंद करें।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago