US के चक्कर में Zelensky हुए बरबाद! एक ओर समझौता तो दूसरी ओर पीठ में खंजर… लेकिन, रूस की चाल के आगे हो गए फेल

<div id="cke_pastebin">
<p>
राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की ने अगर नाटो में शामिल होने का रट नहीं लगाया होता तो आज यूक्रेन को लोग पहले की तरह अपनी जिंदगी बिता रहे होते। लेकिन, अमेरिका, नाटो और पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को अपने फायदे के लिए ऐसा बरगलाया कि वो नाटो में शामिल होने के लिए अपने अभियान तेज करने लगा। जिसपर रूस ने साफ तौर पर कहा था कि, अगर वो नाटो में गया तो उसे मजबूरन यूक्रेन को रोकने के लिए सैन्य कार्यवाई करनी होगी। अंत में हुआ भी यही। जंग के शुरू होते ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ तौर पर कहा था कि, जो भी देश बीच में आएगा उसे भी इसका खामियाजा भुगतना होगा। इसके बाद भी अमेरिका-नाटो-पश्चिमी देश यूक्रेन को पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। वैसे भी ये जंग इतने दिनों तक पश्चिमी देशों के चलते चल रही है। क्योंकि, ये यूक्रेन को बंदूक, गोला, बारूद, हथियार, टैंक, तोप, मिसाइले यहां तक कि आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि, वो यूक्रेन को रूस के खिलाफ जंग के लिए अपने फाइटर जेट भेजने पर विचार कर रहा है। इसके बाद माना गया था कि अमेरिका के इस कदम से रूस हमलों में और भी तेजी ला सकता है और अब हुआ भी वैसा ही है। क्योंकि, रूस ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर मिसाइल से हमला किया है।</p>
<p>
दरअसल, रूस ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर मिसाइल से हमला किया है। ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस और यूक्रेन द्वारा ओडेसा से अनाज का निर्यात फिर से शुरू करने के समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है। रूसी सेना ने काला सागर में यूक्रेनी बंदरगाह ओडेसा पर मिसाइल दागीं। यूक्रेन इसकी निंदा कर रहा है। जबकि, बेहद ही घटिया चाल चल रहा है। पहले तो वो समझौते की बात करता है और इसी दौरान खबर आती है कि अमेरिका बहुत जल्द यूक्रेन को अपने फाइटर जेट देगा। ऐसे में रूस हमला नहीं तो और क्या करेगा। जब-जब यूक्रेन और रूस मिले हैं तब-तब पश्चिमी देशों ने इस जंग को भड़काने का काम किया है।</p>
<p>
यूक्रेन का कहना है कि, रूस का यह कदम, अनाज निर्यात का समझौता कराने वाले तुर्की और संयुक्त राष्ट्र का मखौल उड़ाने जैसा है। यूक्रेन की सेना की दक्षिणी कमान ने कहा कि दो रूसी कैलिबर मिसाइल ने बंदरगाह पर हमला किया और यूक्रेन की हवाई रक्षा सेना ने दो अन्य मिसाइल को नष्ट कर दिया। कमान की प्रवक्ता नतालिया हुमेनयुक ने कहा कि किसी अनाज गोदाम को नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रूस ने वादा नहीं तोड़ा है बल्कि यूक्रेन ने तोड़ा है जिसका ये जवाब है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago