Antarctic ice shelf: अंटार्कटिका से टूटा दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

कोरोना संक्रमण और 'तौकते' तूफान के बीच अब अंटार्कटिका से बर्फ का एक विशाल पहाड़ टूटकर अलग हो गया है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड बताया जा रहा है। यह हिमखंड 170 किलोमीटर लंबा है और करीब 25 किलोमीटर चौड़ा है। इस हिमखंड को यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के सैटलाइट ने कैद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, अंटाकर्टिका के पश्चिमी हिस्‍से में स्थित रोन्‍ने आइस सेल्‍फ से बर्फ का टुकड़ा टूटाने के बाद वेड्डेल समुद्र में स्‍वतंत्र होकर तैर रहा है। इस हिमखंड का पूरा आकार 4320 किलोमीटर बताया जा रहा है।

यह दुनिया में सबसे बड़ा हिमखंड है। इसे ए-76 नाम दिया गया है। नेशनल स्‍नो एंड आइस डाटा सेंटर के मुताबिक, इस हिमखंड के टूटने से सीधे समुद्र के जलस्‍तर में वृद्धि नहीं होगी, लेकिन अप्रत्‍यक्ष रूप से जलस्‍तर बढ़ सकता है। यही नहीं ग्‍लेशियर्स के बहाव और बर्फ की धाराओं की गति को धीमा कर सकता है। जिसके चलते सेंटर ने चेतावनी जारी की है कि कि अंटार्कटिका धरती के अन्‍य हिस्‍सों की तुलना में ज्‍यादा तेजी से गरम हो रहा है। अंटार्कटिका में बर्फ के रूप में इतना पानी जमा है जिसके पिघलने पर दुनियाभर में समुद्र का जलस्‍तर 200 फुट तक बढ़ सकता है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमखंड परिवर्तन की वजह से नहीं, बल्कि प्राकृतिक कारणों से टूटा है। इसको लेकर ब्रिटिश अंटार्कटिका सर्वे दल की वैज्ञानिक लौरा गेरिश ने ट्वीट करके कहा कि ए-76 और ए-74 दोनों अपनी अवधि पूरी हो जाने के बाद प्राकृतिक कारणों से अलग हुए है। उन्‍होंने कहा कि हिमखंडों के टूटने की गति पर नजर रखने की जरूरत है लेकिन अभी इनका टूटना अपेक्ष‍ित है। वैज्ञानिक मानते है कि इसकी वजह ग्लोबल वॉर्मिंग होती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago