अंतर्राष्ट्रीय

यह हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाएं, जानिए भारत के आगे Pakistan कहाँ ठहरता है?

Powerful Air Forces: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पूरी दुनिया हवाई सुरक्षा का मजबूत करने में जुटी है। कुछ देश लड़ाकू विमानों को खरीद रहे हैं तो कुछ एयर डिफेंस सिस्टम को। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप जानें कि दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली वायुसेनाएं (Powerful Air Forces) कौन-कौन सी हैं।

अमेरिका

दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेना अमेरिका की है। अमेरिकी वायु सेना में कुल 13,300 सैन्य विमान हैं, जिनमें 1,914 लड़ाकू/इंटरसेप्टर विमान, 5,584 हेलीकॉप्टर और 983 लड़ाकू हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

रूस

रूसी वायु सेना ताकत के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। रूसी वायु सेना में कुल 4,182 सैन्य विमान हैं। इनमें 744 हमलावर विमान, 444 ट्रांसपोर्ट विमान, 1531 हेलीकॉप्टर और 537 अटैक हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

चीन

चीन के पास संख्या के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वायु सेना है, हालांकि, ताकत के मामले में वह तीसरे स्थान पर है। चीनी वायु सेना के बेड़े में 3,166 सैन्य विमान हैं। इसमें 371 हमलावर विमान, 913 हेलीकॉप्टर, 281 अटैक हेलीकॉप्टर और 288 ट्रांसपोर्ट विमान शामिल हैं।

भारत

भारतीय वायु सेना दुनिया में चौथे स्थान पर है। ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, भारत के पास 2,210 सैन्य विमान हैं, जिनमें 807 हेलीकॉप्टर और 577 लड़ाकू/इंटरसेप्टर विमान शामिल हैं। इसमें 254 फिक्स्ड-विंग विमान और दो 73 स्पेशल मिशन विमान शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया

ग्लोबल फायरपावर के अनुसार दक्षिण कोरिया के पास 1,602 सैन्य विमान हैं। इसमें 402 लड़ाकू/इंटरसेप्टर विमान, 41 परिवहन विमान और 98 समर्पित हमलावर विमान शामिल हैं।

जापान

ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, जापान अपने स्पेशल-मिशन विमान बेड़े के आकार के मामले में 2023 में 150 विमानों के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर रहा। कुल मिलाकर, जापानी वायु सेना में 1,451 सैन्य विमान शामिल हैं। इसमें 556 हेलीकॉप्टर और 217 लड़ाकू/इंटरसेप्टर विमान हैं।

पाकिस्तान

ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक, पाकिस्तान के पास 1,413 सैन्य विमान हैं। इसका 550 प्रशिक्षण विमानों का बेड़ा दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा पाकिस्तानी वायु सेना में 363 लड़ाकू/इंटरसेप्टर विमान भी हैं और 90 हमलावर विमान हैं।

मिस्र

ग्लोबल फायरपावर ने कहा कि मिस्र के पास 1,069 सैन्य विमान हैं, जिनमें 245 लड़ाकू/इंटरसेप्टर और 341 प्रशिक्षण विमान शामिल हैं।

तुर्की

ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, तुर्की के पास 1,065 सैन्य विमानों का बेड़ा है। इसमें अमेरिका से खरीदे गए एफ-16 विमान भी शामिल हैं। इसके अलावा 110 लड़ाकू हेलीकॉप्टर भी तुर्की के पास हैं।

फ्रांस

ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, फ्रांसीसी वायु सेना में कुल 1004 सैन्य विमान शामिल हैं। इसमें 226 लड़ाकू/इंटरसेप्टर विमान और 438 हेलीकॉप्टर हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago