सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करने वाली लेखिका मिली जान से मारने की धमकी, कहा- अब अगला नंबर तु्म्हारा…

उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाला 24 वर्षीय हदी मतार ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, हमलावर ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। उसका साफ कहना है कि, उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसे चौटाउक्वा काउंटी जेल में रखा गया है। उसने करीब 15 सेकंड में 20 बार रुश्दी पर चाकू से हमला किया। इस दौरान 5 लोग मिलकर उसको पकड़े रहे लेकिन, फिर भी वो हमला करता है। इस हमले के बाद से सलमान रुश्दी की जिंदगी की कामना करने वाली और उनके समर्थन में बोलने वाली एक लेखक को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि, अगला नंबर तुम्मारा ही है।

कट्टरपंथी मुसलमान इस्लाम के नाम पर लोगों को बरगला रहे हैं और लोग बहक भी जा रहे हैं। पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि, मुस्लिम समाज में बच्चों और युवाओं को भड़काया जा रहा है, उन्हें गलत चीजें परोसी जा रही है। जहां शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने का रास्ता दिखाना चाहिए तो वहीं, धर्म के नाम पर उनके हाथों में हथियार थमाया जा रहा है। कट्टरपंथियों का कहना है कि, वो इस्लाम के ठेकेदार हैं लेकिन, असल में देखा जाए तो ऐसे ही लोग इस्माल के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मुस्लिम समाज के लोगों को ये समझना बेहद जरूरी है कि सच और झूठ क्या है। कौन उन्हें झूठ बोलकर उनका फायदा उठा रहा है। ये एक अलग ही सिलसिला चल चुका है कि, जिसके खिलाफ मुस्लिम हैं उनके पक्ष में बोला गया तो उसे या तो धमकी दी जाए या फिर जान से मार दिया जाएगा। अब सलमान रुश्दी पर हमले के समर्थकों को भी धमकी मिलनी शुरू हो गई है।

.@TwitterSupport any chance of some support? pic.twitter.com/AoeCzmTKaU

— J.K. Rowling (@jk_rowling) August 13, 2022

सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करने वाले लेखक जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। 57 वर्षीय राउलिंग ने ट्विटर पर एक यूजर के धमकी भरे संदेश के स्क्रीनशॉट साझा किया है। हैरी पॉटर की लेखिका ने रुश्दी को चाकू मारने की घटना पर एक ट्वीट के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि इस घटना से उन्हें काफी दुख हुआ है। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा- 'चिंता मत करो। आप अगले हैं।'

जिस ट्विटर हैंडल ने राउलिंग को मौत की धमकी दी है, उसने न्यू जर्सी के हमलावर हादी मतार की भी प्रशंसा की है। मतार ने शुक्रवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान रुश्दी को कई बार चाकू मारा था। रूश्दी क्षतिग्रस्त लीवर के साथ वेंटिलेटर पर हैं। हादी मतार द्वारा छुरा घोंपने के बाद उनकी एक आंख खो सकती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago