जमीन ने उगला 3400 साल पुराना शहर, जब न ईसा थे न मूसा, कौन थे वो लोग-कैसे रहते थे- देखें रिपोर्ट

धरती के गर्भ में आज भी कई ऐसी चीजें दफन हैं, जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होगा। मगर समय-समय पर कुछ ऐसी चीजें बाहर आ जाती हैं जो हमें पुराने इतिहास से रूबरू कराती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में इराक के कुर्दिस्तान प्रांत में देखने को मिला है। जहां पुरातत्वविदों ने 3,400साल पुराने एक शहर का पता लगाया है। जी हां, सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है इस शहर के बारे में ऐसी-ऐसी जानकारियां निकलकर सामने आईं हैं, जो किसी को भी अचंभित कर सकती हैं। फिलहाल, इस साइट को देखने के लिए पुरातत्वविदों के साथ-साथ आम लोगों की भी भीड़ उमड़ रही है।

इराक का यह प्राचीन शहर कभी उत्तरी मेसोपोटामिया के एक इंडो-ईरानी साम्राज्य मित्तानी की टिग्रिस नदी पर स्थित था। इराक इस वक्त भयंकर सूखे की चपेट में है जिसकी वजह से देश का सबसे बड़ा जलाशय सूख गया है। कुर्द और जर्मन शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस शहर का पता लगाया है। अभी तक माना जाता था कि 1350ई.पू. में आए भूकंप में शहर नष्ट हो गया था, जिस वजह से यह खोज और भी ज्यादा हैरान करने वाली है।

शहर की खुदाई करते वक्त पुरातत्वविदों ने एक महल और कई विशालकाय इमारतों की खोज की है। इनमें कई बहुमंजिला इमारतें शामिल हैं। जिनका इस्तेमाल संभवतः भंडारण और उद्योग-धंधों के लिए किया जाता होगा। इस शहर में दीवारें अच्छी तरह संरक्षित हैं जिसने खोजकर्ताओं को चौंका दिया है।

मिली कई चिट्ठियां

एक और चौंकाने वाली बात यह है कि शहर में इमारतों की दीवारें मिट्टी की बनी हैं, जो कई साल तक पानी में डूबी होने के बावजूद बेहद अच्छी स्थिति में हैं। शहर में मिले पांच चीनी मिट्टी के बर्तन सबसे आश्चर्यजनक चीजें हैं जिनमें 100से अधिक अभिलेखागार मौजूद हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि संभवतः इनमें कई चिट्ठियां हैं जो अभी भी अपने मिट्टी के लिफाफे के भीतर हैं।  किसी तरह के नुकसान से बचाने के लिए शहर में खोजी गई चीजों को प्लास्टिक शीट से ढक दिया गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago