Ukraine को पूरी तरह बर्बाद करने के बाद Zelensky की अक्ल आई ठिकाने! Putin से कहा- ऐसा मत करें नहीं तो मर जाएंगे…

रूस सिर्फ यूक्रेन से नहीं लड़ रहा वो लड़ा रहा तो करीब 30-32देशों से वो भी अकेला। दरअसल, पूरा पश्चिमी देश इस वक्त यूक्रेन के साथ है और इस जंग में यूक्रेन को हर एक चीज से मदद की जा रही है। पश्चिमी देशों के दिए गए हथियार के चलते रूस को नुकसान पहुंच रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिम और नाटो को कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि, वो युद्ध से दूर रहे वरना अंजाम उन्हें भी भुगतना होगा। यह बात जेलेंस्की को भी पता है कि, रूस के आगे वो नहीं टिक पाते अगर पश्चिमी देश नहीं होते ते। इस जंग ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। आलम यह है कि अब हर एक जरूरत की चीजों की शॉर्टेज होने लगी है। इस बीच राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नाकाबंदी हटाने के लिए कहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी नाकाबंदी के कारण लाखों लोग भूखे मर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के काला सागर पोर्ट पर रूसी नाकाबंदी के कारण लोगों की भूख से मौत हो सकती है। उन्होंने बताया है कि दुनिया भयंकर खाद्य संकट के कगार पर है क्योंकि यूक्रेन बड़ी मात्रा में गेहूं, मक्का, तेल और अन्य उत्पादों का निर्यात करने में असमर्थ रहा है जिसने ग्लोबल मार्केट में स्थिर भूमिका निभाई थी।

जेलेंस्की ने बताया है कि दुर्भाग्य से दुनिया भर के दर्जनों देशों में उत्पादों की कमी हो सकती है। यदि काला सागर पर व्लादिमीर पुतिन सरकार की नाकाबंदी जारी रहती है तो लाखों लोग भूखे मर सकते हैं। रूस ने करीब 15 सप्ताह के युद्ध में यूक्रेन के तट के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है और उसके युद्धपोत ब्लैक एंड अज़ोव सीज़ को नियंत्रित कर रहे है। जिसके चलते यूक्रेन का कृषि निर्यात अटका हुआ है जिससे अनाज की लागत बढ़ती जा रही है। रूस का कहना है कि समुद्र में रखी गई यूक्रेन की खदानें और मॉस्को पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध इसके लिए जिम्मेदार हैं।

पश्चिमी देशों के घमंड में चूर जेलेंस्की को ये बात अब याद आ रही है। जेलेंस्की एक ओर तो रूस से इस जंग को रोकने की बात करते हैं लेकिन, परदे के पीछे से वो अमेरिका और नाटो से हाथ मिलकार रूस के खिलाफ रणनीति बनाते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago