Hindi News

indianarrative

ट्रंप के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी नोबल पीस अवॉर्ड की होड़ में शामिल

ट्रंप के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी नोबल पीस अवॉर्ड की होड़ में शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बाद अब रूस के राष्ट्रपति भी नोबल शांति पुरस्कार की होड़ में शामिल हो गये हैं। रूस के सरगेई कोम्कोव ने पुतिन को नामित किया है। रूसी मीडिया का कहना है कि पुतिन को अभी कई ओर नामांकन मिलने शेष हैं।

उन्होंने कहा कि इस पद के नामितों के चुनाव के लिए कुछ प्रक्रियाएं हैं। अगर इस संबंध में काई निर्णय लिया जाता है तो अच्छा होगा और अगर नहीं होता है तो कोई बात नहीं। इस संबंध में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

इसके पहले 9 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नॉर्वे की सांसद ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया था। ट्रंप को इसराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नामित किया गया है।.