Hindi News

indianarrative

Kanika Wedding: मंगेतर गौतम संग कनिका कपूर ने लिए सात फेरे, खूबसूरत तस्वीरों से नजरे हटा पाना हुआ मुश्किल

Kanika Kapoor Gautam Wedding

 'बेबी डॉल' गाने से अपनी खास पहचान कायम कर चुकी गायिका कनिका कपूर ने शुक्रवार को अपने पति गौतम संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका ने अपने दूल्हे गौतम के साथ लंदन में शादी की है और वहीं से कपल की पहली वेडिंग फोटो भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।  दुल्हन बनी कनिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें, कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है।

कनिका कपूर और गौतम ने 20मई को सात फेरे लिए हैं। शादी में कनिका ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है। उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया है। वहीं, गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने मैचिंग पकड़ी पहनी है और गले में डार्क कलर की माला पहनी है।

कनिका कपूर ने अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अपनी हल्दी सेरेमनी में कनिका ने खूब धमाल मचाया था। वह अपने पति गौतम के साथ खूब नाची थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा था, 'जी, आई लव यू सो मच।' इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को नया जीवन शुरू करने पर बधाई दी थी। मशहूर कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, दोनों को बहुत- बहुत बधाई, ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।

बताते चले, कनिका कपूर के पति गौतम एनआरआई बिजनेसमैन हैं। सिंगर की यह दूसरी शादी है, उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदौक संग हुई थी। लेकिन दोनों ने तलाक ले लिया था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज हैं। कनिका पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुंबई आई थीं और अपना गाना 'जुगनी जी' रिलीज किया।