Hindi News

indianarrative

Putin ने बेटी के पीछे लगाया जासूसों की फौज, Zelensky से बचाने के लिए..

रूस को यूक्रेन पर हमला बोले 6 महीने से ज्यादा हो गया है। इतने दिनों में रूस ने यूक्रेन में ऐसी तबाही मचाई है कि, उसे फिर से पहले जैसा होने में कई वर्ष लग जाएंगे। इस हमले के बाद से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) और उनके परिवार के लिए खतरा बढ़ गया है। जिसके बाद से उनकी सिक्योरीटी और भी ज्यादा टाइट हो गई है। ये देखा भी गया कि, पुतिन (Putin) के दिमाग कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिनकी पर पिछले दिनों जानलेवा हमला हुआ था जिसमें उनकी बेटी की मौत हो गई। अब नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि, पुतिन (Putin) ने अपनी बेटी की सुरक्षा में रूसी जासूसों और फौजों को लगा दिया था।

यह भी पढ़ें- US Dollar नहीं भारत का बज रहा डंका, रूबल और रुपये में इंटरनेशल ट्रे़ड!

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 4 वर्षों में व्‍लादिमीर पुतिन की बेटी कैटरीना तिखोनोवा (35) अपने नए बॉयफ्रेंड इगोर जेलेंस्‍की के साथ रोमांटिक डेट के लिए जर्मनी के म्‍यूनिख और ब्रिटेन के लंदन जैसे पश्चिमी देशों के शहरों में गोपनीय यात्रा पर गई थीं। इस दौरान पुतिन ने अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए रूसी जासूसों की फौज को उनके साथ लगा दिया था। उनकी बेटी एक बेले डांसर हैं और उनका बॉयफ्रेंड इगोर जेलेंस्की उस समय बेवेरिअन स्टेट बैलेट के प्रमुख थे। सीक्रेट सर्विस के लीक पेपर के मुताबिक जर्मन मीडिया की खोजी रिपोर्ट में बताया गया है कि, पुतिन की बेटी जितनी बार पश्चिमी देशों की यात्रा पर गई, उनके साथ जासूसों की पूरी फौज को लगाया गया जिसका पूरा खर्ज रूस के सरकारी खजाने से दिया गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि, मार्च 2017 में पुतिन की बेटी लंदन की यात्रा पर गई थी। इस दौरान पुतिन के करीबी 6 जासूसों के लिए कैटरीना के पर्सनल ऑफिसर की तरफ से होटल में कमरा बुक किया गया था। इन जासूसों को लंदन के होटल में झुंड में रहना पड़ा था। ब्रिटेन में पुतिन की बेटी की गतिविधियों को रोकॉर्ड नहीं किया गया था। वहीं, जब कैटरीना स्वीडन के हाल्मस्टाड शहर गई थी तब भी पुतिन ने 10 जासूस भेजे थे। जो एक समय में केजीबी के हिस्सा थे। इसमें से दो जासूस दमित्री दानकोव और दमित्री पोसूनेंको ऐसे थे जिन्होंने खुद पुतिन की सुरक्षा की थी।

यह भी पढ़ें- Ukraine को सिर्फ एक ही बम से उड़ा देगा रूस! सावधान आगे Nuclear War है

बता दें कि, कैटरीना की शादी पुतिन के एक बेहद करीबी के बेटे और रूस के सबसे युवा अरबति किरिल शमालोव से हुई थी। लेकिन, ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। इसके बाद उनके कैटरीना और बैलेट स्‍टार इगोर जेलेंस्‍की के बीच रिश्ते बनना शुरू हुआ। रूसी जासूस हमेशा कैटरीना के होटल के कमरे के आसपास मौजूद रहे जिससे पुतिन को अपनी बेटी की लव लाइफ के बारे में हर जानकारी मिलती रही।