Hindi News

indianarrative

जानिए Pit Bull समेत दुनिया के इन 5 खतरनाक कुत्ते के बारे में, कई देशों ने लगाया बैन

Dog Attack

हमेशा से कुत्तों के बारे में सुनने को मिलता है कि ये दुनिया का सबसे वफादार जानवर होता है। मगर, पिछले कुछ समय से कई जगहों से ऐसी ख़बरें सुनने को मिल रही हैं कि कुत्तों ने मालिक या किसी और शख्स पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान, हाल ही में एक ऐसा ही मामला गाजियाबाद (Ghaziabad) से सामने आया है, जहां पिटबुल ब्रीडके कुत्‍ते ने 11 साल के बच्चे पर जोरदार हमला कर दिया और छोटा बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और उसके चेहरे पर 150 टांके लगाने पड़े। इसी कड़ी में आज हम आपको पिटबुल सहित दुनिया के 5 खतरनाक कुत्‍तों के बारे में बताएंगे। इन कुत्‍तों को पालने पर कई देशों ने बैन भी लगा रखा है।

1.पिट बुल

पिट बुल दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है। पिट बुल ब्रीड के कुत्ते आक्रामक और बहुत खतरनाक होते हैं। इस नस्ल के कुत्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं माना जाता। कई ऐसी घटना सामने आई हैं जब इस ब्रीड के कुत्‍ते ने मालिक को भी काट लिया। दुनियाभर के कई देशों ने इस ब्रीड के कुत्‍तों को पालने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि, अमेरिका सहित कई देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है।

2. रॉट वेल्लर

रॉट वेल्‍लर ब्रीड के कुत्ते बहुत शक्तिशाली माने जाते हैं। साथ ही बहुत जल्‍द किसी को काटने में माहिर होते हैं।कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा रखा है। ये नस्ल अपनी फुर्ती के लिए जानी जाती है। इसलिए किसी को भी झट से काट लेते हैं। इनका वजन लगभग 35 से 48 किलो के बीच होता है

ये भी पढ़े: मिस्र में मिला 10 करोड़ साल पुराना Bulldog जैसा Dinosaur, सहारा रेगिस्‍तान पर राज करता था ये भयानक जीव

3. साइबेरियन हस्की

साइबेरियाई हस्की ब्रीड को काम में लिया जाता है। इसी वजह से इस प्रजाति के कुत्ते सोसाइटी के साथ घुल मिल नहीं पाते। लेकिन, अगर इनकी ट्रेनिंग कराई जाए तो ये ब्रीड भी मिलनसार बन जाती है और शांत रहती है। इन कुत्‍तों की खास बात यह रहती है कि खाने और अपनी रक्षा के लिए ये आक्रामक हो जाते हैं।

4. वोल्फ हाइब्रिड

वोल्फ हाइब्रिड डॉग्स की कई ब्रीड को भेड़िए और कुत्तों की ब्रीडिंग से बनाया गया है। इन्‍हें इस वजह से वोल्फ हाइब्रिड प्रजाति कहा जाता है। इन कुत्‍तों के द्वारा अटैक किए जाने पर कई बार लोगों की मौत हो चुकी है। इस वजह से अमेरिका के कई राज्यों में इस ब्रीड के कुत्तों को पालने पर बैन लगा दिया गया है।

5. डाबरमैन पिन्स्चर

डाबरमैन पिन्स्चर ब्रीड के कुत्ते सुरक्षा के लिए रखे जाते हैं। इसलिए आपने इन्‍हें अधिकतर पुलिस और आर्मी के पास देखा होगा। कई बार इनका चेहरा इतना आक्रामक होता है कि चोरों को पकड़ने में सहायक होता है।आजकल इसे आम लोग भी घरों में पालने लगे हैं। इस ब्रीड के कुत्‍ते अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाते हैं, लेकिन अकसर मालिकों को देखते ही शांत भी हो जाते हैं। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।