Hindi News

indianarrative

Kim Jong ने अपनी बेटी को दिखाई अमेरिका की तबाही! पहली बार आई दुनिया के सामने

Kim Jong Un Daughter see Missile Launch

Kim Jong Un Daughter: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Unn) लगातार मिसाइल टेस्ट कर अमेरिका और दक्षिण कोरिया को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बीते दिनों ही लगातार दूसरे दिन उत्तर कोरिया ने मिसाइल दाग (North Korea Missile) कर अमेरिका को चेतावनी दी है। सबसे बड़ी बात यह कि, उत्तर कोरिया की ये मिसाइल अमेरिका तक तबाही मचा सकती है। सिर्फ 2 महीने में उत्तर कोरिया ने 50 से ज्यादा मिसाइलों का परीक्षण किया है जो दुनिया के लिए ठीक नहीं है। इस मिसाइल परीक्षण के दौरान एक और चीज चर्चा में बनी हुई है वो है किम जोंग (Kim Jong Un Daughter) उन की बेटी। जो पहली बार दुनिया के सामने नजर आई है। किम जोंग उन की बटी (Kim Jong Un Daughter) की तस्वीर पहली बार दुनिया ने देखी है।

यह भी पढ़ें- दो महीने में 50 से ज्यादा मिसाइल टेस्ट- Joe Biden के लिए टेंशन बना ये देश

पिता के साथ मिसाइल लॉन्च देख खुश हुई किम जोंग की बेटी
किम जोंग के साथ बेटी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो मिसाइल देखते हुए नजर आ रही है। तस्वीर में किम की बेटी उनके करीब एक सफेज जैकेट पहन कर खड़ी है। वो किम का हाथ पकड़ी हुई है। इस दौरान किम जोंग उन बेटी को सैन्य हथियार दिखा रहे थे। शुक्रवार को हुए मिसाइल टेस्ट के दौरान किम अपनी बेटी के साथ थे। हालांकि, अभी तक किम के बेटी का नाम किसी को पता नहीं चल सका है। बताते चलें कि, उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को प्योंगयांग इंटरनेशनल एयरफील्ड से ‘नई तरह’ की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इस मिसाइल ने 999.2 किमी तक की उड़ान भरी। इस मिसाइल लॉन्च के दौरान किम की बेटी के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। जब मिसाइल लॉन्च हुआ तब दोनों ताली बजा रहे थे।

Kim Jong Un With Daughter
Kim Jong Un With Daughter

किम जोंग के हैं इतने बच्चे
किम जोंग उन के निजी जीवन के बारे में दुनिया को ज्यादा जानकारी नहीं है। किम जोंग ने री सोल जू से शादी की है। बताया जाता है कि, किम जोंग की पत्नी री सोल 2012 में प्रेगनेंट हुई थी। उस दौरान सरकारी मीडिया ने एक तस्वीर दिखाई थी, जिसमें उन्होंने एक लंबा कोट पहने हुए थीं। यह कोट एक उभार को छुपा सकता था। हालांकि उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने तब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा था। सरकारी मीडिया में जुलाई 2012 तक किम और री की शादी के बारे में नहीं बताया था। 2018 में उत्तर कोरिया ने री सोल को सम्मानित प्रथम महिला का खिताब दिया। क्योंकि इससे पहले उन्हें सिर्फ कॉमरेड कह कर बुलाया जाता था। विश्लेषकों का मानना है कि इस दौरान किम की पत्नी अपना प्रभाव जमा रही थीं। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) के मुताबिक किम और री के तीन बच्चे हैं।