Hindi News

indianarrative

Nick Jonas ने किया प्रियंका के साथ फनी वीडियो शेयर, देख कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हँसी

Nick Jonas ने किया प्रियंका के साथ फनी वीडियो शेयर, देख कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हँसी

निक जोनस (Nick Jonas) ने एक फनी वीडियो शेयर किया है ये क्लिक प्रियंका चोपड़ा के ‘मेट गाला 2023’ (Met Gala 2023) पार्टी के बाद की है। वीडियो को प्रियंका चोपड़ा के पति निक (Nick Jonas) ने टिकटॉक पर शेयर किया था। इसमें प्रियंका को दोजा कैट (Doja Cat) की नकल करते हुए दिखा जा सकता है, जो मेट गाला के एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान ‘म्याऊ’ कहती हैं। ‘मेट गाला 2023’ में प्रियंका चोपड़ा ने हाई स्लिट ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आईं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन से बनाई गई इस ड्रेस में एक्ट्रेस ने बालों को बांधकर एक यूनिक लुक दिया था और हाथों में व्हाइट ग्लव्स और गले में डायमंड नेकलेस पहना हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

वीडियो में निक काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों कार में बैठे नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रियंका रेड शर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। निक (Nick Jonas) प्रियंका चोपड़ा से उनके ड्रेस के बारे में सवाल पूछता है और एक्ट्रेस अपने जवाबों में बस ‘म्याऊ’ कहती हैं। ये मजेदार वीडियो उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है और फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

एक प्रशंसक ने वीडियो पर कमेंट किया, “मुझे आप लोगो से प्यार हो जाएगा!!” कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में हंसने वाले इमोजी के साथ इस पर प्रतिक्रिया दी।इसी बीच, प्रियंका और निक जोनास ने ‘मेट गाला 2023’ के लिए मैचिंग ड्रेस पहनी थी। प्रियंका सीरीज ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra को मिली ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर’ की सदस्यता