Hindi News

indianarrative

Ship of Gold:165 साल पहले डूबा था ‘सोने का जहाज’, आज तक लोगों को बना रहा अरबपति।

Ship of Gold:165 साल पहले डूबा था 'सोने का जहाज'

Ship of Gold: साल 1857 भारतीय इतिहास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है,लेकिन विश्व इतिहास की लिहाज से भी यह साल काफी महत्वपूर्ण रहा। साल 1857 जब समंदर में एक ‘सोने का जहाज’ डूब गया था। यह जहाज अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना में डूब गया था। कुछ महीनों पहले इस जहाज का मलबा मिला,और जहाज पर मिले खजाने की निलामी हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी की इस जहाज के नीलामी में कई करोड़ डॉलर का सोना बिका और आज भी यह लोगों को अमीर बना रहा है।

12 सितंबर 1857 को डूबा था जहाज

दक्षिण कैरोलिना के तट पर 1857 को एक जहाज डूब गया था। जिसके बाद इस डूबे हुए जहाज पर कई किताबें लिखी गई,और इस जहाज की कहानी पर आधारित एक फिल्म भी बनाई गई। जहाज डूबने के 165 साल बाद उसकी नीलामी की गई। बतायाजा रहा है कि अब तक कई करोड़ डॉलर की कीमत वाला सोना बेचा जा चुका है। इस जहाज को ‘सोने के जहाज’ के तौर पर जाना जाता है। इसकी कहानी भी काफी दिलचस्‍प है।

जहाज डूबने से 425 लोगों की मौत

सोने का यह जहाज जो एक स्टीमशिप था 12 सितंबर 1857 को पनामा से न्यूयॉर्क शहर जा रहा था। इस जहाज को एसएस अमेरिका या एस सेंट्रल अमेरिका के तौर पर जानते थे। तभी रास्ते में एक तूफान की वजह से डूब गया। सैन फ्रांसिस्को से दूसरे जहाज पर यात्रा करने और ट्रेन लेने के बाद भी ज्‍यादातर यात्री इस जहाज पर सवार हो गए थे। तूफान में डूबे इस जहाज में करीब 425 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 153 लोगों को बचा लिया गया था। एक सदी से भी ज्‍यादा समय तक यात्रियों का सामान जिनमें कुछ तिजोरियों और बड़े-बड़े संदूक थे, इसमें बंद थे।

जहाज में अरबों डॉलर का सोना

एस सेंट्रल अमेरिका को उस समय लोगों ने सोने का जहाज कहा। यह दरअसल एक एक 280 फुट लंबा साइडव्हील स्टीमर था जो 1850 के दशक के दौरान मध्य अमेरिका और अमेरिका के पूर्वी तट के बीच ऑपरेट होता था। इस जहाज को असल नाम जॉर्ज लॉ था जिसे न्यूयॉर्क के जॉर्ज लॉ के नाम पर रखा गया था।

जिस समय जहाज डूबा था उस समय जहाज पर लदे सोने की कीमत करीब 2,000,000 डॉलर थी। आज, यह करीब 300,000,000 डॉलर के बराबर है। इस जहाज को जब तलाशा गया था तो उस समय 7,000 से ज्‍यादा सोने के सिक्के बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें-Pakistan Army से है सीमा हैदर का लिंक,सरहद पार रह रहे हिन्दुओं के लिए टेंशन!