80 साल की उम्र में जहां लोग ठीक ढंग से चल नहीं पाते हैं वहीं, 104 साल की दादी मां ने विमान से हैरतअंगेज स्काईडाइव करके सबको हैरान कर दिया। साथ ही इस Skydive के बाद दादी ने एक रिकॉर्ड भी कायम किया है।
104 साल की दादी अम्मा ने इस हैरतअंगेज कारनामा करने के बाद एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह बेहतरीन अनुभवों में से एक है, साथ ही दादी माँ ने कहा कि आप आसमान से बेहतरीन अनुभव कर सकते हैं।
अमेरिका के शिकागो में रहने वाली 104 साल की बुजुर्ग महिला ने विमान से Skydive करके सबको हैरान कर दिया है। इस महिला ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है। 104 साल की उम्र में ऐसा अभी तक किसी ने नहीं किया है। सोशल मीडिया पर दादी मां का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दादी मां स्काईडाइव(Skydive) कर सबको हैरान कर दिया है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में इन्होंने बताया कि ये बहुत ही बेहतरीन अनुभव रहा। आप आसमान से बेहतरीन अनुभव कर सकते हैं।
इनका नाम डोरोथी हॉफनर है। ये शिकागो की रहने वाली हैं। हालांकि, इनका रिकॉर्ड अभी भी पेंडिंग है। स्काईडाइव शिकागो ने जानकारी दी कि हॉफनर ने 104 साल की उम्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक के सबसे बुजुर्ग इंसान ने ऐसा कारनामा किया है।
View this post on Instagram
फिलहाल 104 साल की दादी अम्मा का यह विमान से स्काईडाइव वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा ये तो बहुत ही बेहतरीन कार्य है,दादी मां को दिल से सलाम।
यह भी पढ़ें-Viral Video: सिर पर फ्रिज उठाकर साइकिल चलाता शख्स का वीडियो हुआ वायरल,देखकर लोग हुए हक्के-बक्के।