Hindi News

indianarrative

भैंस के बछड़े ने गलती से कर दिया हाथी पर हमला, गजराज ने बड़प्पन दिखाकर जीत लिया सबका दिल

Elephant Viral Video

हाथी (elephant) बेहद ही शांत, जेंटल और समझदार होते हैं। लेकिन इस विशालकाय जीव का गुस्सा भी बहुत खराब होता है। इनमें गाड़ी को पलटने, मोटरसाइकिल को उठाकर फेंकने, और पेड़ को जड़ से उखाड़ने की ताकत होती है। सोशल मीडिया पर हाथियों के गुस्से के तमाम वीडियो आपने देखे होंगे। जंगल की दुनिया में खूंखार शिकारी भी गजराज से दूर ही रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस दुर्लभ वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है! दरअसल, भैंस के एक बछड़े ने नादानी में हाथी पर धावा बोल दिया। अब गजराज समझ रहे थे कि वह बालक है। ऐसे में उसने जो किया वह देखकर लोगों का दिल खुश हो गया।

इस वायरल वीडियो में क्या?

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी अपने रास्ते जा रहा था। सामने से भैंस अपने बछड़े के साथ आ रही थी। तभी बछड़ा उत्साहित होकर हाथी की तरफ दौड़ पड़ता है। हाथी बच्चे की मासूमियत को समझता है और उससे दूर होने के लिए उल्टे कदम चलने लगता है। बच्चा रूकता नहीं है.. वह पूरे जोश में अटैक करता है। उसे लगता है कि वह हाथी को पीछे की तरफ खदेड़ रहा है। लेकिन बेबी बफेलो की मां जानती है कि बच्चा कितनी बड़ी गलती कर रहा है। ऐसे में वह बालक को रोकने के लिए उसके पीछे-पीछे दौड़ती है। अंत में वह बच्चे को संभाल लेती है और हाथी चुपचाप वहां से चला जाता है।

ये भी पढ़े: शिकार के चक्कर में जब तेंदुए से भीड़ गई जंगल की रानी! हुई जबरदस्त झड़प, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को Reddit यूजर (r/AnimalsBeingJerks) ने 5 अगस्त को पोस्ट किया और लिखा – भैंस के बछड़े ने हाथी को दौड़ा लिया। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 34 लाख व्यूज और साढ़े चार हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि हाथी ने गजब की समझदारी दिखाई। दूसरे ने लिखा हाथी इसलिए कमाल के होते हैं। वहीं अन्य ने कहा कि हाथी समझ रहा था कि वह बच्चा है। इस मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।