Hindi News

indianarrative

ऐसी अनोखी चिड़िया जो करती है ‘हरे कृष्णा’ का जाप, क्यूट अंदाज देख लोगों को आंखों पर नहीं हो रहा यकीन

Bird Viral Video

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर जानवरों के काफी मजेदार वीडियो वायरल होते दिख जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो बेहद क्यूट होते हैं और यही वो वीडियो होते हैं जो लोगों के दिलों में समा जाते हैं। जबकि, कई ऐसे वीडियो जिनको देखने के बाद भी इन पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। इसी कड़ी में एक नन्ही चिड़िया का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

जी हां, इस वीडियो में  ये छुटकी सी चिड़िया भगवान का भजन करते हुए नजर आ रही है। इस बात पर आपको भले ही यकीन ना हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। वैसे ये कहना कुछ गलत नहीं होगा ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां आपको कई बार ऐसी चीजें देखने और सुनने को मिल जाएंगी, जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चिड़िया का अंदाज देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स जो दिखाई नहीं दे रहा है चिड़िया से बातें कर रहा है। शख्स हरे कृष्ण का जाप करता है। पीछे-पिछे चिड़िया भी हरे कृष्ण कहते हुए नजर आ रही है। चिड़िया के इस अंदाज को देखकर एक पल के लिए लोग दंग रह गए। इस क्यूट वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने पसंद किए हैं।