Hindi News

indianarrative

‘ये है फिटनेस वाली शादी’ जब दुल्हन ने लहंगा पहनकर बड़े मजे से लगाए पुश अप्स, लोगों ने ऐसे लिए मजे

Dulhan Viral video

Viral video: फिर रहना हर किसी को अच्छा लगता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी काया निरोगी रहे, इससे बड़ी चीज तो उसके लिए कुछ होती ही नहीं है। फिट रहकर इंसान अपनी मनपसंद के कपड़े भी पहन पता है। आजकल तो सोशल मीडिया की वजह से इंटरनेट पर तमाम फिटनेस से जुड़े वीडियोज बारे होते रहते हैं लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वह देखकर आप थोड़ा शॉक्ड हो सकते हैं। दरअसल, शादी वाले दिन जहां लड़कियों को अपने लहंगे, मेकअप और अपनी एंट्री की चिंता होती है, वहीं दूसरी ओर आज के बारे में वीडियो में एक दुल्हनिया का कारनामा आपको चौंका देगा। यह दुल्हनिया शादी के लिए अपने आप को रेडी करने के बाद ब्यूटी पार्लर में ही कुछ ऐसा करने लगी, जिसके बाद इसका वीडियो इंटरनेट (social media) पर धमाल मचाने लगा। वैसे यह वीडियो जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुली की खुली रह गई।लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक नई दुल्हनिया कुछ ऐसा भी कर सकती है।

वैसे ये यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है। वीडियो देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि यह दुल्हनिया जिम और एक्सरसाइज की बड़ी ही खतरनाक दीवानी है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं अपनी शादी के दिन ये दुल्हनिया खुद को फिट रखने के लिए ब्यूटी पार्लर में ही पुश-अप्स कर रही है। दुल्हन के पुश-अप्स ने यह बता दिया है कि सिचुएशन चाहे जैसी भी हो, आपको जो चीज पसंद है, उसे जरूर करना चाहिए। इस दुल्हन ने लाल रंग का जोड़ा पहन कर ऐसे दमदार पुश-अप्स मारे हैं कि बेचारे लड़के भी फेल हो जाएं। वैसे ये बेहद आम बात है ज्यादातर लड़कियां तो अपनी शादी के लिए मेकअप करवाने के बाद ना तो हंसती हो ना बोलती है कि क्योंकि उन्हें लगता है, उनके चेहरे का मेकअप बिगड़ जाएगा और उनकी ड्रेस भी खराब हो सकती है लेकिन इस लड़की ने मेकअप लहंगे के साथ दमदार पुशअप लगाकर पूरे देश को भी फिट रहने का बढ़िया संदेश दे दिया है।

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़े: Video: बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ती रही बाइक, देख कर आँखों पर नहीं होगा विश्वास

लोग ने किये मजेदार कमेंट्स

लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इसके मजे ले रहे हैं। कुछ लोग दुल्हन की तारीफ ही कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन गहनों से लदी हुई है। खूब तरह से सजी-धजी होने के बावजूद यह पहलवान दुल्हन अपने हाथों को जमीन पर रखती है और एक के बाद एक पुश-अप्स करना शुरू कर देती है।

बड़े-बड़े पहलवान शरमा जाएं

नई नवेली दुल्हनिया का याद दमदार रवैया देखकर कई धुरंधर पहलवान भी शरमा जाएंगे। भले ही यह वीडियो केवल 12 सेकंड का है लेकिन यह इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो देखने के बाद आप को ऐसा लगेगा कि यह दुल्हनिया पहलवान है।