Hindi News

indianarrative

दो प्यार करने वालों की लव स्टोरी का ऐसे हुआ The end, मेट्रो में सरेआम एक दूसरे के साथ कर दी ये हरकत

Girl fight with boyfriend in metro

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों चलती मेट्रो में बुरी तरह से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी लड़ाई इस हद तक पहुंच गई की दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ भी मारे और हाथापाई भी हुई। लड़की ने लड़के को ऐसी ऐसी बातें बोलीं कि लड़का गुस्सा हो गया।  आखिर में आग बबूला हुई लड़की ने कहा कि ऐसा लड़का किसी को ना मिले…पब्लिक में…मेट्रो में सबके सामने तमाशा कर रहा है। वहीं लोग अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं।  साथ ही, मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं।  यूजर्स बोल रहे हैं कि क्या यही प्यार है…जबकि कुछ ने कहा, कि ये पक्का शादी करेंगे। 

यहां देखें वीडियो 

सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे इस वीडियो आप देख सकते हैं कि एक लड़का और लड़की मेट्रो में ट्रैवल कर रहे हैं। दोनों गेट के पास ही खड़े हैं।अचानक लड़की बंदे को मुक्का मारती है। यात्रियों को लगता है कि वे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं! लड़की कहती है कि मुझसे मत बात करो। लड़का भी गुस्से में कहता है कि जाओ यहां से  मत बात करो। इसके बाद लड़की को गुस्सा आ जाता है, वह लड़के को थप्पड़ मार देती है और चुप होने को कहती है। फिर दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हैं। लड़की कहती है कि मम्मी को बोलूंगी तेरे जैसे लड़के किसी को ना मिले। पब्लिक में मेट्रो में तमाशा कर रहा है। इसी दौरान मेट्रो का गेट खुल जाते हैं और दोनों लड़ते हुए नीचे उतर जाते हैं।

अब ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ ने लिखा कि यही तो असली प्यार है। एक ने लिखा-प्यार में क्या-क्या करना और सुनना पड़ता है। कुछ ने मज़े लेते हुए कहा, क्या यही प्यार है  तो मत करिए। एक शख्स ने लिखा, इश्क वाला लव ये पक्का शादी करेंगे। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कहां और कब फिल्माया गया है।