Hindi News

indianarrative

जब चंद सेकेंड में बकरी को निगल गया ये ड्रैगन,खतरनाक वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा

बकरी को निगल गया ड्रैगन

वैसे तो दुनिया में कई तरह के जीव मौजूद हैं, जो अपना शिकार बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लेते हैं। ज्यादातर लोग शेर-चीता के बारे में ही जानते हैं, मगर कई अन्य जीव भी हैं जो अपने शिकार को निगलने में जरा भी वक्त नहीं लेते। क्या आपने कभी कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon) का नाम सुना है? यह एक रेप्टाइल की प्रजाति है और अपना शिकार बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं गंवाती। कोमोडो ड्रैगन का एक पूरी बकरी को निगलने का यह वीडियो आपको परेशान कर सकता है।

ड्रैगन ने एक बार में ही बकरी को निगला
इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है। वीडियो में यह जीव अजगर से भी तेज रफ्तार में शिकार को मुंह में निगल लेता है। यह वीडियो आपको हैरानी में डाल सकता है। फिलहाल, घटना के स्थान का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि भयावह दृश्य निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देने वाला है। पूरा वीडियो देखने से पहले ही आपका दिल जोर-जोर से धड़कने के लिए मजबूर हो जाएगा।

ये भी पढ़े: फुर्ती के चलते बची हिरण की जान,वरना खूंखार मगरमच्छ के अटैक से बचना था नामुमकिन

वीडियो देखने के बाद लोगों के उड़े होश

इस चौंकाने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शातिर जीव कुछ ही सेकंड में एक बार में ही पूरी बकरी को निगल जाता है, जिस तरह से इसने बकरी को निगला, लोग पूरा वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कुछ ही सेकेंड में वायरल हो गया।

कोमोडो ड्रैगन के छोटे जानवरों जैसे खरगोशों को निगलने के वीडियो काफी आम हैं, लेकिन एक पूरे बकरी को निगलने का यह वीडियो काफी अजीब है। क्लिप ने इंटरनेट को सोच में डाल दिया। नेटिजन्स ने कोमोडो ड्रैगन की पाचन क्षमताओं के बारे में चिंता दिखाते हुए कई सारे कमेंट्स किए, जिन्हें आप वीडियो को कमेंट सेक्शन में देख सकते हैं।