Hindi News

indianarrative

Korea का अयोध्या से है खास रिश्ता, राम की नगरी को मानते हैं अपना ननिहाल, इसीलिए बचपन से सिखाई जा रही बच्चों को हिंदी

Korean wife teaching Hindi to son

हिन्दू धर्म में न जाने कितनी कथाएं प्रचलित हैं जो प्राचीन काल की संस्कृति को दिखाती हैं। ऐसी कहानियों में से राम चंद्र और अयोध्या की कहानियां आप सभी ने कई बार सुनी होंगी। मगर हम आपसे कहें कि भारत से बाहर भी एक ऐसा देश है जहां राम जी के अनुयाई हैं , यही नहीं भारत के बाहर एक ऐसी भी जगह है जहां के लोग अयोध्या को अपनी ननिहाल मानते हैं और राम की नगरी से विशेष जुड़ाव रखते हैं। हम बात कर रहे हैं दक्षिण कोरिया के लोगों की। यह सत्य है कि वहां के लोग आज भी अयोध्या को अपनी ननिहाल मानकर यहां मुख्य रूप से दर्शन के लिए आते हैं। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे निभाने की परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है और दक्षिण कोरिया के लोग इसी प्रथा को निभाने अयोध्या आते हैं। आइए जानें इस तथ्य के पीछे की कहानी के बारे में जो आपमें से शायद ही किसी ने सुनी होगी।

अयोध्या से है गहरा नाता…

अयोध्या से अपना नाता जोड़ने वाला देश कोरिया में किम वंश के लोग हर साल अयोध्या आते हैं और इनकी मान्यता है कि अयोध्या इनकी रानी मां का मायका है। भारत के इतिहास या किंवदंतियों में ये कहानी सुनने पढ़ने को भले ही न मिलती हो, लेकिन कोरिया के गिमहे शहर में जाएं तो हर किसी की ज़ुबान पर यह कहानी मिल जाएगी। दरअसल दक्षिण कोरिया और भारत की दोस्ती 2000 साल पहले से शुरू होती है। यह बात हम जानते हैं कि श्रीराम को राजा दशरथ ने 14 साल के लिए वनवास पर भेज दिया था। वनवास पूरा होते ही, राम वापस अयोध्या आ गए थे. लेकिन उसी नगरी की एक राजकुमारी थीं सुरीरत्ना, जो 2000 साल पहले दक्षिण कोरिया गईं और वहीं बस गईं थीं। कोरिया में उन्होंने उस समय के राजा किम सोरो से शादी कर ली। इसके बाद भारत-कोरिया के दोस्ती और मजबूत हो गई।

नई भाषा सीखना काफी बेहद दिलचस्प होता है। जैसे बचपन से ही माता-पिता अपनी मातृभाषा  बच्चों को जरूर सीखाते हैं। ऐसे में बहुत बार माता-पिता की मातृभाषा अलग होने का फायदा बच्चों को मिलता है। ऐसे में बच्चे को दो-दो भाषाओं का ज्ञान घर में ही मिल जाता है। इस बीच एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरियाई महिला अपने बच्चे को हिंदी में पकोड़ा बोलना सीखा रही है, वीडियो में बच्चे के क्यूट से बोलने का अंदाज इंटरनेट पर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।

यहां देखें वीडियो…

इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चे का क्यूट सा अंदाज आपका भी दिल जीत लेगा। इंटरनेट में इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। वीडियो की शुरुआत में टेबल पर एक पकोड़े से भरी प्लेट रखी है, जिसमें से बच्चे ने एक पकोड़ा अपने हाथ में ले रखा है। इस दौरान महिला ने अपने बच्चे से पूछती है कि अच्छा ये क्या है? जिस पर बच्चा कुछ अलग ही जवाब देता नजर आ रहा है। वीडियो में आगे महिला अपने बेटे को हिंदी में पकोड़ा बोलना सिखाती नजर आ रही है। बच्चा भी मां के शब्दों को सुन खेलता हुआ बातों को साथ-साथ रिपीट करता नजर आ रहा है।

बता दें, वीडियो में दिख रही महिला का नाम किम बताया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'कोरियाई पत्नी बेटे को हिंदी सिखाते हुए।' वहीं वीडियो पर नेटीजेंस भर-भर कर कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि, 'ये बहुत स्वीट है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'आपको अपने बच्चे को हिंदी पढ़ाते हुए देखना बहुत अच्छा है, क्योंकि हमारे अपने देश में लोग अंग्रेजी को प्राथमिकता देकर अपनी भाषा से दूर हो रहे हैं। इस दुनिया की हर भाषा सुंदर है। आइए हर भाषा का सम्मान करें।'