Hindi News

indianarrative

‘Kacha Badam’ गाने के बांसुरी वर्जन ने लूटी महफिल, सुनकर आपका दिल भी झूम उठेगा, देखें वीडियो

Kacha Badam गाने की एक नई धुन

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाये इस बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अब मशहूर गाने 'कच्चा बादाम' को ही ले लीजिये। जिस एक गाने पर सोशल मीडिया की जनता ने धड़ल्ले से रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं और इसे काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसे लोग जिनकी रातों रात किस्मत चमक गई है। इन्हीं में से एक पश्चिम बंगाल के एक साधारण से मूंगफली बेचने वाले विक्रेता भुबन वड्याकर इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं  उन्हें क्या पता था कि मूंगफली की बिक्री बढ़ाने के लिए जिंगल के रूप में गाया गया 'कच्चा बादाम' गाना आज हर किसी के जवान पर चढ़ा रहेगा। अब इसी कड़ी में ओडिशा का एक शख्स इस धुन पर बांसुरी बजाकर सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

ये भी पढ़े: बेटी की शादी में Daddy का डांस, Nora Fatehi के गाने 'साकी साकी' पर जबरदस्त डांस मूव्स से फ्लोर पर लगाई आग

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स 'कच्चा बादाम' गाने की धुन पर बांसुरी बजाता नजर आ रहा है। वीडियो में शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बांसुरी और खिलौना बेचता है। वीडियो की खासियत यह है कि विक्रेता लोगों को ध्यान खींचने के लिए 'कच्चा बादाम' गाने की धुन पर बांसुरी बजा रहा है।  इस वायरल वीडियो को सुनने के बाद कई यूजर्स मंत्रमुग्ध हो चुके हैं।  वीडियो को देख चुके यूजर्स बांसुरी विक्रेता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यहां देखिये 'कच्चा बादाम' का बांसुरी वर्जन…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।  वायरल हो रहा यह वीडियो ओडिशा के पुरी का बताया जा रहा है, जहां एक विक्रेता जगन्नाथ मंदिर के सामने 'कच्चा बादाम' गाने  की धुन पर बांसुरी बजाता नजर आ रहा है। वैसे महज 20 सेकेंड का यह वीडियो लोगों की दिल जीत रहा है।