Hindi News

indianarrative

OMG: जैसे ही शख्स बाथरूम में गया टॉयलेट सीट आराम फरमाता दिखा खूंखार सांप, फिर जो हुआ रूह कांप उठेगी

कमोड में बैठा मिला सांप

दुनिया का सबसे खतरनाक जीव सांप को माना जाता है। सांप शब्द सुनते ही अच्छे-अच्छों की हालत  खराब हो जाती है। कई लोग तो केवल सांप का नाम सुनते ही कांप जाते हैं और उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार हमारे घरों में सांप निकल आता है। कई बार किचन और बेडरूम में भी सांप पहुंच जाते हैं। मगर, इन दिनों सांप एक ऐसी जगह निकल आया है, जिसके देखकर किसी की भी हालत खराब होना लाजमी है। हाल ही में एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स के बाथरूम में सांप निकल आया।  हैरान करने वाली घटना से जुड़ा ये वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।

बाथरूम सीट पर बैठा हुआ था सांप

सामने आये चंद सेकंड के इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि शख्स फ्रेश होने के लिए बाथरूम में पहुंचा।  मगर जैसे ही उसने बाथरूम सीट में देखा, उसके बाउल से कई फीट लंबा खतरनाक सांप बाहर आने लगा।  ये देख शख्स के होश उड़ गए और उसने तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।  वीडियो में देखा जा सकता है सांप टॉयलेट सीट के बाउल में छिपा है। रेस्क्यू टीम को भी उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करने पड़ गई। हालांकि जब उसके बाहर निकाला गई तो उसकी लंबाई कई फीट थी। बाथरूम में पहुंचे शख्स की उसपर नजर ना पड़ती तो वो उसे खासा नुकसान पहुंचा सकता था।

यहां देखिये वीडियो…

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by memes comedy (@ghantaa)

सांप काटने पर क्या करे?

अगर किसी को सांप काट ले तो कोशिश करें की शरीर के जिस जगह पर सांप ने काटा है, शरीर का वह हिस्सा बिल्कुल भी ना हिले। उस जगह पर बीटाडीन या फिर स्क्रब सोल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सांप काटने के बाद किसी बाबा, ओझा, झाड़-फूंक, नीम की पत्ती को चबा कर देखना, कि कड़वा लग रहा है या मीठा, यह सब बिल्कुल नहीं करना चाहिए।