बीत बुधवार यानी 23 अगस्त को भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ ही इंडिया दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने चांद की सतह पर अपना लैंडर भेजा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। यही नहीं सोशल मीडिया पर लोग जमकर ISRO को बधाई देते दिख रहे हैं। इसके अलावा महान वैज्ञानिकों की पुरानी तस्वीरें और अलग-अलग वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। इस बीच सीमा हैदर (Seema Haider) का वीडियो सामने है, जिसमें वो सचिन के साथ पटाखे चलाती दिखाई दे रही हैं।
सीमा ने जोरो शोरों से मनाया जश्न
ट्विटर पर सीमा हैदर की इस क्लिप को प्रिया सिंह (@priyarajputlive) नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा गया- सीमा हैदर साबित क्या करना चाह रही? 1 मिनट 31 सेकंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि घर की छत पर सीमा पटाखे चला रही हैं। उनके पास सचिन खड़ा हुआ है, इसके अलावा वहां एक बच्चा और दो अन्य व्यक्ति भी हैं। सीमा पहले खुश होकर ताली बजाती है, फिर सब मिलकर जय श्री राम, वंदे मातरम् के नारे लगाने लगते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इस वीडियो में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ये भी पढ़े: Pakistan की सीमा हैदर और सचिन का सबसे बड़ा झूठ! सीमा नहीं ‘प्रीति’ बनकर घुसी थी भारत।
यहां देखें वायरल वीडियो
जब रखा था व्रत…
चंद्रयान की लैंडिंग से पहले भी सीमा का एक वीडियो चर्चा में आया था। इसमें वो व्रत और पूजा करती नजर आई थी। इसके अलावा मंगलवार को सीमा हैदर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेताओं को राखी भेज चर्चा में आई थीं। खैर, इस वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन बताएं।
ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…
मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…
हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…
इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…
Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…
The Kashmir Files के डायरेक्टर पर बॉलीवुड अदाकारा आशा पारेख बुरी तरह बिफर गई। विवेक…