Hindi News

indianarrative

सांप ने महिला के ऊपर चढ़कर फैलाया फन, डरावना वीडियो उड़ा देगा होश

लेटी हुई महिला के ऊपर चढ़ा सांप

सांप (Snake) एक इतना खौफनाक जानवर है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। सांप छोटा हो या बड़ा इसका जहर काफी ज्यादा खतरनाक होता है। किसी भी इंसान को सांप से ज्यादा इस बात की टेंशन होती है कि अगर कहीं सांप ने उसे डस लिया तो उसके बाद उसकी हालत क्या होनी है। यूं तो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है, जिसमें महिला लेटी हुई है और उसके ऊपर सांप फन फैलाकर बैठा दिखता है।

ये भी पढ़े: बेटी को गोद में लेकर फूड डिलीवर करता दिखा Zomato एजेंट, देखें वीडियो

बेहद खतरनाक है यह वीडियो

सुशांत नंदा जोकि पेशे से आईएफएस अधिकारी हैं, उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला खटिया जैसे किसी आकार में लेटी हुई दिखती है। महिला पेट के बल लेटी हुई है। झोपड़ी के ही बगल में एक छोटी सी गाय की बछिया खूंटे में बंधी हुई है। लेकिन महिला के ऊपर सांप दिखाई देता है। उसने फन फैला रखा है और वो महिला कुछ-कुछ बोले जा रही है।

सुशांत नंदा ने इस वीडियो को साझा कर इसके कैप्शन पर लोगों से पूछा कि अगर आपके साथ ऐसा होता तो आपका रिएक्शन कैसा होता? इसके बाद उन्होंने बताया कि महिला के बिना नुकसान पहुंचाए सांप चला गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।