Hindi News

indianarrative

कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, जान पर खेलकर टूरिस्ट्स ने कैमरे में कैद किया बर्फ का तूफान

Wonders of Nature

ब्रिटिश और अमेरिकी पर्यटकों का एक समूह किर्गिस्तान के तियान शेन पहाड़ों में हिमस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। मालूम हो कि ये हिमस्खलन एक ग्लेशियर कि वजह से हुआ था, जो पहाड़ की छोटी पर गिर गया था। यही पर ये सभी हाइकिंग कर रहे थे। इस घटना में एक महिला का घुटना जख्मी हो गया और उसे घोड़े पर सवार होकर अस्पताल ले जाया गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 10टूरिस्ट्स थे, जिनमें से 9ब्रिटिश और एक अमेरिकी था।

बर्फ का खौफनाक तूफान

एक टूरिस्ट ने बर्फ के तूफान का वीडियो पोस्ट करके बताया आखिर कैसे उसे अपने पीछे से बर्फ में दरार पड़ने की आवाज आ रही थी। इस टूरिस्ट ने कुछ देर रुककर एक शेल्टर ढूंढा जिससे वह तूफान से बच सके। इसने आगे बताया कि अगर ये सभी 5मिनट और ट्रेक करते तो शायद सभी मौत का शिकार हो चुके होते। पहले आप भी इस वायरल वीडियो को जरूर देखें…

इस पर्यटक ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि एक बार जब यह खत्म हो गया तो एड्रेनालाईन रश  ने उसे जोर से मारा, उसे महसूस हुआ कि वो केवल हल्के पाउडर से ढका हुआ है। उसे किसी भी तरह का कोई नुकसान या चोट या फिर खरोंच तक नहीं आई थी। लेकिन हिमस्खलन के गुजर जाने के बाद पर्यटक को चक्कर आ रहे थे।इस पूरी घटना के बाद पूरा ग्रुप एक साथ हंसने और रोने लगा। बताते चले, इस वीडियो को चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते हैं।