Categories: कला

आगरा का मुगल म्यूजियम अब जाना जाएगा छत्रपति शिवाजी के नाम से

आगरा में ताजमहल से कुछ ही दूरी पर बन रहे म्यूजियम का नाम पहले मुग़ल म्यूजियम रखना तय किया गया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखने की घोषणा की।

इस निर्णय की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि, "आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा। आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं। हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं। जय हिन्द, जय भारत।"

आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा।

आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं।

हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं।

जय हिन्द, जय भारत।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 14, 2020

6 एकड़ में बन रहे इस संग्रहालय की नींव समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान सन 2015 में रखी गई थी। इसके निर्माण को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 20 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

इस निर्णय की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं, बहुत से लोगों ने जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय को सराहा, वहीं कई लोगों ने इस निर्णय के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी।

Uttar Pradesh Chief Minister @myogiadityanath Ji has announced to name the under-construction Mughal Museum in Agra after Chhatrapati Shivaji Maharaj.
Har Har Mahadev!
— Prashant Patel Umrao (@ippatel) September 14, 2020

छत्रपति शिवाजी के वंशज संभाजी छत्रपति ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश सरकार ने मुग़ल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। उनका वंशज होने की नाते मैं योगी आदित्यनाथ जी के इस निर्णय के लिए उनका आभार प्रकट करता हूँ।"

UP Govt has taken decision to rename the Mughal Museum to Chatrapati Shivaji Maharaj Museum.
As descendant of Chatrapati Shivaji Maharaj, l thank Honorable CM Shri Yogi Adityanath on behalf of people of Maharashtra.@narendramodi @myogiadityanath
— Sambhaji Chhatrapati (@YuvrajSambhaji) September 15, 2020

योगी सरकार में नाम बदलने का यह पहला निर्णय नहीं है। योगी कहते आए हैं कि जिन जगहों के नाम मुग़लों के क्रूर शासन के दौरान बदल दिए गए थे, उनके असली नाम रखे जाने में कोई गुरेज़ नहीं होना चाहिए। इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था। पुरातन काल से ही इलाहाबाद को तीर्थयात्री प्रयाग के नाम से जाना जाता है और हिंदुओं की तीर्थ नगरी का नाम अकबर के शासन के दौरान बदल दिया गया था।

Rajeev Sharma

Rajeev Sharma, writes on National-International issues, Radicalization, Pakistan-China & Indian Socio- Politics.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago