Hindi News

indianarrative

Video:सात शेरनियों ने अकेली भैंस को दबोचा! फिर महज कुछ सेकंड में ऐसे बदल गया पूरा खेल

भैंस पर शेरनियों का हमला

Viral Video: जैसे जंगल का राजा शेर होता है ठीक वैसे ही जंगल की रानी शेरनी होती है। कहा जाता है कि शेरनियों का वार भी कभी खाली नहीं जाता है। वो अपने शिकार को पाते ही तुरंत उसे ढेर कर देती है। वहींके बच्चों को पालने का जिम्मा शेरनियों पर ही होता है। जंगल की रानियां अपना और अपने बच्चों का पेट भरने के लिए सुबह ही शिकार पर निकलती हैं। वो ज्यादातर छोटे जानवरों को अपना निवाला बनाती हैं। हालांकि कई बार साइज में बड़े जानवरों को भी वह चीरकर रख देती हैं।

पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया (Social media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक भैंस और कई सारी शेरनियों से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक भैंस पर सात-सात शरनियां टूट पड़ती हैं। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वह काफी ज्यादा भयावह है। आप देख सकते है कैसे शेरनियां पूरी तरह से शिकार के मूड में हैं। वहीं भैंस इन शेरनियों के जाल में बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। हालांकि, अगले पल जो होता है, वह देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

ये भी पढ़े: जब जहरीले किंग कोबरा से हुई नेवले की जबरदस्त झड़प, कुछ ऐसा था नजारा

यहां देखिये शेरनी और भैंस का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भैंस के पीछे सातों शेरनियां हाथ धोकर भैंस के पीछे पड़ी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं शेरनियां पूरी से भैंस पर हमला बोल देती है और उसपर वार करने के लिए हर संभव प्रयास भी करती दिख रही है। इस दौरान एक शेरनी भैंस की पीठ पर चढ़ जाती है और अपने नुकीले दांतों से उसे काटने की कोशिश कर रही है। इसी बीच भैंस का एक साथी तुरंत उसे बचाने आ जाता है। फिर वह शेरनियों को ऐसा धोता है कि जंगल की रानियों को उल्टे पांव वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ता है।