Hindi News

indianarrative

Video: खेत में काम कर रही दादी ने जब गाया बहारों फूल बरसाओ गाना, आवाज सुन दीवाने हुए लोग

Dadi Singing Song Video

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी है जहां लोग अपना टैलेंट और क्रिएटिविटी दिखाकर पॉप्युलर हो जाते हैं। कई लोगों ने तो सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया है। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें हमें लोगों के नए-नए टैलेंट का पता चलता है। कोई डांस करने में माहिर है, तो गाना गाने में। इसी क्रम में एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह दादी अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मन मोह रही हैं। दादी अपने टैलेंट से लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर रही हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दादी को सही मंच मिल गया होता तो आज दादी बॉलीवुड में नाम कमा रही होतीं। इस वीडियो को देखकर आप भी दादी की आवाज के दीवाने हो जाएंगे।

दादी की मीठी आवाज के दीवाने हुए लोग

भले ही दादी को समय पर मंच नहीं मिला, मगर सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों दादी अपनी सुरीली आवाज का जादू लोगों को दिलों पर खूब चल रहा हैं। सोशल मीडिया पर दादी का ये वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दादी खेतों में काम करने के दौरान मोहम्मद रफी का गाना गाती दिखाई दे रही हैं। दादी इतनी सुरीली आवाज में यह गाना गा रही हैं कि लोग बार-बार उनके गाने को सुन रहे हैंं। दादी खेत में बैठकर मोहम्मद रफी का गाना गुनगुना रही होती हैं। इस दौरान कोई उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर देता है।

ये भी पढ़े: Video: जब चिलचिलाती धूप में कुर्सी के सहारे पेंशन लेने बूढ़ी दादी बैंक पहुंची,हालत देखकर पसीज जायेगा दिल

यहां देखिये वीडियो…

दादी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर IPS विवेक राज सिंह फैन नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और गजब। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी खेत में बैठकर काम कर रही हैं। इस दौरान वह मोहम्मद रफी का गाया ‘सूरज’ फिल्म का गाना ‘बहारो फूल बरसाओ’ गुनगुनाने लगती हैं। उनकी सुरी आवाज ने लोगों का दिल छू लिया है। दादी के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने लाइक कर लिया है।