Hindi News

indianarrative

इस कपल को मॉनसून में एग करी खाना पड़ा महंगा! उबालते ही दिखी खौफनाक चीज

Viral Video: जैसा की आप और हम सभी जानते है इन दिनों बारिश का सीजन चल रहा है। वहीं हिन्दू धर्म में ऐसी कई चीजें हैं, जो विज्ञान पर आधारित होती हैं, जैसे सावन के महीने में कई लोग नॉन वेज खाना बंद कर देते हैं। भले ही कई लोग इसका मजाक बनाते हैं कि क्या भगवान सिर्फ सावन के महीने में जीव हत्या से नाराज होते हैं? मगर इस नियम के पीछे विज्ञान है। दरअसल बारिश के मौसम में बैक्टेरिया बहुत जल्दी पनप जाते हैं। ऐसे में मांस में कीड़े लगना आम बात हो जाती है। यही वजह है कि बारिश के मौसम में नॉन वेज खाना अवॉयड करना चाहिए।

सोशल मीडिया (social media) पर एक कपल ने अपने साथ हुई ऐसी घटना साझा की जिसे देखने के बाद आप भी बारिश के मौसम में नॉन वेज खाना बंद कर देंगे। कपल ने बाजार से अंडे खरीदे थे, जब उन्होंने इसे उबाला तो हैरान रह गए। अंडों को उबालने के बाद जब इसके छिलके उतारे गए और अंदर देखा तो उसमें से सफ़ेद रंग का एक पैरासाइट निकला। कपल का कहना है कि बारिश के मौसम में मांस मछली में ऐसे पैरासाइट मिलना कॉमन है।

सफ़ेद धागे जैसा आया नजर

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया गया, ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। सफ़ेद उबले अंडे में दिखाई दे रहा ये कीड़ा भी सफ़ेद ही रंग का था। लंबे धागे सा नजर आ रहा ये कीड़ा अपने खाने के लिए अंडों से पोषण चुराता है। अगर इसे इंसान खा ले, तो ये बॉडी के अंदर जाकर अपने अंडे देगा और इस तरह इंसान की बॉडी के अंदर पैरासाइट का पूरा खानदान पनप जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aslı ile.. (@aslii.ile)

ये भी पढ़े: प्रोटीन का राजा Egg Veg or Non Veg? वैज्ञानिक ने ढूंढ निकाला इसका सटीक जवाब

लोग हुए हैरान

हालांकि, जब इस वीडियो को शेयर किया गया, तो इसे देखने के बाद कई लोगों ने लिखा कि उबाले जाने के बाद ये कीड़े मर गए होंगे। एक यूजर ने बताया कि इसका नाम salmonella bacteria है और ये अंडों में बहुत आसानी से मिल जाते हैं। कई लोगों ने इसे धागा बताया।