कला

World Oldest Mouse: मिल गया दुनिया का सबसे बूढ़ा चूहा! उम्र जानकर रह जायेंगे दंग

World Oldest Mouse: आमतौर पर चूहे दो साल तक ही जीते हैं। मगर एक ऐसा चूहा है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसने उम्र के इस पड़ाव को पीछे छोड़ दिया है। यह चूहों के प‍ितामह के नाम से मशहूर है। इस चूहे ने अपने नाम दुनिया के सबसे बुजुर्ग चूहे का खिताब जीता है। इसी साल 9 फरवरी को ये चूहा 9 साल 210 दिनों का हुआ है। इसका नाम पैट्रिक स्‍टीवर्ट है। चूहों के पितामाह के नाम से लोकप्रिय पैट्रिक एक पैसिफिक पॉकेट माउस है, जो उत्तरी अमेरिका में रहता है। उत्तरी अमेरिका में इसे चूहों की सबसे छोटी प्रजाति के तौर पर देखा जाता है। वैसे तो एक ऐसा भी समय आ गया था जब चूहों की ये प्रजाति विलुप्त हो गई थी। मगर वर्ष 1993 में चूहों की इस आबादी को दोबारा खोजा गया। हालांकि, पैट्रिक स्‍टीवर्ट का नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

पैट्र‍िक एक खास तरह की प्रजात‍ि का है

बता दें कि पैट्रिक उस प्रजाति का है जिनकी औसत उम्र एक से दो साल तक की होती है। वहीं, अगर ये पिंजरे में रहें तो इनकी उम्र बढ़कर चार से छह साल की हो जाती है। बता दें कि पैट्रिक कैलिफोर्निया के सैन डिएगो चिड़ियाघर में 9 साल से अधिक का समय बिता चुका है। पैट्रिक का जन्‍म 12 जुलाई, 2013 को हुआ था और तब से वे इसी चिड़‍ियाघर में है। दरअसल, मशहूर एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट के सम्मान में इसका नाम रखा गया था। सैन डिएगो चिड़‍ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, अमूमन छोटी प्रजातियों को नजरअंदाज किया जाता है। मगर, पैट्रिक का विश्‍व रिकॉर्ड बनाना सभी के लिए गर्व की बात है। चिड़‍ियाघर में वह खास आकर्षण का केंद्र रहता है।

ये भी पढ़े: Rats Hacks:घर से तुरंत दुम दबाकर भागेंगे चूहे,सिर्फ एक बार आजमाकर देखें ये ट्रिक्स

चूहों के बारे में कई चौंका देने वाली बातें

तकरीबन 20 साल तक माना गया कि पैसिफिक पॉकेट माउस विलुप्‍त हो गए हैं। कैलिफोर्निया के डाना पॉइंट में 1994 में इनकी छोटी सी आबादी मिली थी। इनकी आबादी को अब बढ़ाने और बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चूहे दुनिया के उन जीवों में शुमार हैं, जिन्हें सबसे पहले धरती से अंतरिक्ष में भेजा गया था। ये बिना पानी के ऊंट से भी ज्यादा समय तक जिंदा रह सकते हैं। मेडिकल साइंस में भी तमाम प्रयोगों के लिए चूहों का इस्‍तेमाल किया जाता है। चूहों के उत्‍पात से घरों में लोग परेशान रहते हैं। कई बार तो यह बहुत ज्‍यादा नुकसान कर देते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago