कला

दुनिया का इकलौता ऐसा गांव जहां आजतक नहीं हुई बारिश! फिर कैसे यहां जिंदा रहते हैं लोग?

 yemen al hutaib village: ये दुनिया और धरती कई रहस्यों से से भरमार है,जिनके बारे में पता लगा पाना कई बार वैज्ञानिकों के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाता है। आप जहां रहते हैं, वहां आपने न जाने कितनी बार बादलों को बरसते देखा होगा। बहुत बार तो बाढ़ जैसी विकट परिस्थिति से भी आपका सामना हुआ होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जगह देखी है, जहां कभी बादल न बरसे हों? बेशक यह सुनने में आपको अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहां आज तक बादलों की कृपा नहीं बरसी। लेकिन लोग और जीव-जंतु फिर भी अपना जीवन आराम से जी रहे हैं।

दरअसल हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, उस गांव का नाम ‘अल-हुतैब’ है। यह गांव मध्यपूर्व एशिया के एक देश यमन में है। अल-हुतैब गांव यमन की राजधानी सना के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। अल-हुतैब दुनिया का एक अकेला ऐसा गांव हैं, जहां आजतक बारिश नहीं हुई। अब सवाल यह है कि इस गांव में आखिर बादल क्यों नहीं बरसते? और अगर बारिश नहीं होती है तो लोग जिंदा कैसे रह रहे हैं?

सर्दियों में पड़ती कड़ाके की ठंड

दरअसल अल-हुतैब गांव सुमंद तल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वैसे तो यह एक पहाड़ी गांव है। लेकिन फिर भी गर्मियों में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, जबकि सर्दियों में इतनी ज्यादा ठंड होती है कि जो बिना गर्म कपड़े पहने निकल जाए, उसकी हालत खराब हो जाए। यहां सर्दियों में लोग रजाई से बाहर निकलने में भी डरते हैं। इस गांव को इतनी खूबसूरती के साथ रचाया-बसाया गया है कि यहां पर्यटक आए दिन आते रहते हैं और आसपास के वातावरण का पूरा लुत्फ उठाते हैं। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यहां बारिश क्यों नहीं होती है?

ये भी पढ़े:भारत का अनोखा गांव। जहां से हर घर से जरूर निकलता है एक IAS-IPS अफसर, जाने कहा है?

यहां क्यों नहीं होती बारिश?

दरअसल यहां बारिश न होने के पीछे की वजह इस गांव का ज्यादा ऊंचाई पर होना है। यह गांव 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थिति है जबकि बादल 2000 मीटर की ऊंचाई पर बनते हैं। यानी बादल इस गांव से काफी नीचे बनते हैं। यही वजह है कि बारिश की खूबसूरती को यहां के लोग नहीं देख पाते। हालांकि वो यह जरूर मानते हैं कि वह स्वर्ग में रह रहे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago