अर्थव्यवस्था

प्रोफेसर क्लौडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, क्लौडिया जिसने कामकाजी महिला की दिल की बात जानी।

दुनिया की जानी मानी अर्थशास्त्री Claudia Goldin को इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। क्लौडिया ने अमेरिका की इकॉनमी में महिलाओं की भूमिका पर बड़ा काम किया है। अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटीमें इकनॉमिक्स की प्रोफेसर क्लौडिया गोल्डिन को इस साल अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

गोल्डिन(Claudia Goldin) को दुनिया की दस सबसे प्रभावशाली महिला अर्थशास्त्रियों में से एक माना जाता है। उन्हें खासकर जेंडर इकनॉमिक्स को मेनस्ट्रीम में लाने के लिए जाना जाता है। अमेरिका की इकॉनमी में महिलाओं की भूमिका पर उनका शोध काफी चर्चित रहा था। क्लौडिया ने साथ ही पुरुषों और महिलाओं के वेतन में अंतर के कारणों को समझने के लिए काफी शोध किया है।

Claudia Goldin का जन्म 1946 में न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई करने के लिए कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया लेकिन इतिहास और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 1972 में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से इंडस्ट्रियल और लेबर इकनॉमिक्स में डॉक्ट्रेट किया। 1970 के दशक में जब अमेरिका में महिला अधिकारों के लिए आंदोलन शुरू हुआ तो क्लौडिया को अपना मकसद मिल गया। उन्होंने अमेरिका की इकॉनमी में महिलाओं की हिस्सेदारी का अध्ययन किया। वह ऐसे दौर में रह रही थीं जब देश अहम सामाजिक बदलाव के दौर से गुजर रहा था और महिलाओं की भूमिका के बारे में लोगों की सोच बदल रही थी।

कामकाजी महिलाओं पर रिसर्च

उन्होंने अमेरिका के 200 साल के इकनॉमिक इतिहास में महिलाओं की भागीदारी का अध्ययन किया। 1990 में आई उनकी किताब Understanding the Gender Gap: An Economic History of American Women में पुरुषों और महिलाओं की सैलरी में अंतर के इतिहास के बारे में विस्तार से लिखा। 2006 में उन्होंने अपने रिसर्च पेपर The Quiet Revolution That Transformed Women’s Employment, Education, and Family में अमेरिका की इकॉनमी में महिलाओं की भूमिका को चार चरणों में बांटा। उनका कहना है कि पहले तीन चरण इवोल्यूशन वाले रहे जबकि रिवोल्यूशन का दौर 1970 के दशक के अंत में शुरू हुआ।

वह कहती हैं कि इवोल्यूशनरी फेज में कई बदलाव हुए लेकिन फैसले लेने में उनकी सीमित भूमिका थी। इस कारण उनके रोजगार पर प्रभाव पड़ा। लेकिन रिवोल्यूशन के दौर में महिलाओं ने अपने करियर को अपनी व्यक्तिगत पहचान के अहम हिस्से के रूप में देखा और अपनी वर्किंग लाइफ के बारे में खुद ही फैसले लिए। क्लौडिया ने अपनी रिसर्च में पाया कि गर्भनिरोधक गोलियों की उपलब्धता बढ़ने और तलाक के मामलों में बढ़ोतरी से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा। इस कारण महिलाओं को समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित हुईं।

असमान वेतन को लेकर रिसर्च

हालांकि इस रिवोल्यूशन ने महिलाओं और पुरुषों के बीच सैलरी के अंतर को कम नहीं किया। साल 2014 में उन्होंने एक रिसर्च पेपर A Grand Gender Convergence: Its Last Chapter में कहा कि अमेरिका और दूसरे विकसित देशों में वर्कप्लेस पर महिलाओं और पुरुषों के बीच बराबरी सुनिश्चित करने के लिए सैलरी में अंतर को कम करना आखिरी चुनौतियों में से एक है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पास काम करने का कम समय होता है क्योंकि उन्हें परिवार के लिए समय निकालना होता है। इसके लिए जॉब्स को रिस्ट्रक्चर करने की जरूरत है। टेक्नोलॉजी, साइंस और हेल्थकेयर में ऐसा हो चुका है।

यह भी पढ़ें-जेल में बंद नरगिस मोहम्मदी को मिला शांति नोबेल पुरस्कार,ईरान की रहने वाली है नरगिस।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago