500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की अहम जानकारी, फटाफट जेब से निकालकर करें चेक

अगर आपके पास 500 का नोट है, तो आज आप खबर पढ़ते-पढ़ते उस नोट को चेक करें। दरअसल, आरबीआई ने 500 के नोट को लेकर अहम जानकारी दी है। कई दिनों से सोशल मीडिया पर 500 रुपये की नोट को लेकर एक खबर काफी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 500 रुपए का वो नोट नहीं लेना चाहिए जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है। इसको लेकर आरबीआई ने लोगों को अहम जानकारी दी है। आरबीआई ने बताया कि ये दावा सच है नहीं, चलिए आपको बताते है।

आरबीआई के बताया कि दोनों ही तरह के नोट में कोई बदलाव नहीं है और दोनो ही नोट मान्य है। वहीं वायरल हो रही इस खबर की असलियत प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी  पीआईबी फेक्ट चेक ने बताई। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि आरबीआई की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। 5,10 और 100 के पुराने नोट बंद होने की पूरी खबर फर्जी है। इस तरह की खबरों पर जनता ध्यान न दें। 5,10 और 100 के पुराने नोट पहले जैसे ही चलन में रहेंगे। आपको बता दें कि पीआईबी समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी खबरों के बारे में जानकारी देता रहता है, जिससे लोगों को नुकसान से बचाया जा सके।

दावा: ₹500 का वह नोट नहीं लेना चाहिए जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है।#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। @RBI के अनुसार दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएं: https://t.co/DuRgmS0AkN pic.twitter.com/2buOmR4iIv

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 25, 2021

ऐसे करें असली 500 के नोट की पहचान-

जब नोट को लाइट के सामने रखते हैं तो 500 लिखा दिखेगा।

वहीं जब नोट को आंख के सामने 45 डिग्री रख कर देखते हैं तब भी 500 लिखा दिखेगा।

नोट पर देवनागरी लिपि में भी 500 लिखा है।

नए 500 के नोट में महात्मां गांधी जी की तस्वीर का ओररिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।

जब नोट को हल्का सा मोड़ते हैं तब सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।

पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago