RBI MPC: त्योहारों से पहले RBI ने दी राहत, लगातार आठवीं बार रेपो रेट के दरों में नहीं किया बदलाव

आरबीआई-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने त्याहारों से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मौद्रिक नीति समति (MPC) ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।  चालू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक 6 अक्टूबर को शुरू हुई थी और आज दरों को अपरिवर्तित रखने का ऐलान किया गया। लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में कोई कमी नहीं की गई है। रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर स्थिर है।

आपको बता दें कि रेपो रेट से बैंकों की ब्याज दरों पर असर पड़ता है। इसलिए रेपो रेट पर ऐलान अहम हो जाता है। इसके अलावा शक्तिकांत दास ने एलान किया है कि आरबीआई उदार रुख बनाए रखेगा। शक्तिकांत दास ने यह भी एलान किया है कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 9.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। उन्होंने बताया कि दूसरी तिमाही में 7.9 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6.8 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.1 फीसदी रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 17.2 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया है।

रेपो रेट क्या है?

रेपो रेट वह दर है, जिस पर देश का केंद्रीय बैंक (भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) फंड्स की कोई भी कमी होने पर कमर्शियल बैंकों को कर्ज देता है। रेपो रेट को मॉनेटरी अथॉरिटीज महंगाई काबू करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। रेपो रेट घटने से बैंकों से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है। जैसे होम लोन, व्हीकल लोन आदि।

रिवर्स रेपो रेट क्या है?

रिवर्स रेपो रेट वह दर है, जिस पर देश का केंद्रीय बैंक (भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) देश के भीतर मौजूद कमर्शियल बैंकों से कर्ज लेता है। इसे देश में पैसे की सप्लाई को काबू में करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago