Hindi News

indianarrative

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 14% का बंपर उछाल

courtesy google

केंद्र सरकार ने गुड न्यूज देते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के नए महंगाई भत्‍ते का ऐलान किया है। एक झटके में डीए में 14 फीसदी का बंपर उछाल किया गया है। हालांकि, ये ऐलान सिर्फ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम के कर्मचारियों के लिए किया गया है। उनके डीए को जनवरी के अंत में संशोधित किया गया है। अंडर सेक्रेटरी सैमुअल हक के मुताबिक, CPSEs के बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को मिलने वाले डीए की दरों को संशोधित किया गया है। 2007 वेतनमान के तहत CPSEs के अधिकारियों और गैर-संघीय पर्यवेक्षकों को DA की दर अब 184.1% की गई है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: ये छोटी-छोटी गलतियां बना देती है कंगाल, नजरअंदाज करना भारी कर्ज में डूबा सकता है

अभी तक उन्हें 170.5% डीए मिल रहा था। जुलाई 2021 में सरकार ने महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके बाद 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में सीधे 11 फीसदी का उछाल आया था। वहीं, CPSEs में 2007 वेतनमान वालों का DA भी बढ़ाया गया था। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी DA का ऐलान जल्द होगा। AICPI इंडेक्स जनवरी 2022 के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इनमें 0।2 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अब भी महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होना तय है।

यह भी पढ़ें- राहु के कहर से बच नहीं पाएंगे ये 4 राशि वाले लोग, फूंक-फूंककर रखें कदम, नहीं तो तबाह हो जाएगी जिंदगी

CPSEs के कर्मचारियों के लिए पिछले महंगाई भत्ता भी काफी बढ़िया रहा था। जुलाई 2021 में उनका महंगाई भत्‍ता सीधे 159.9% से बढ़कर 170.5% हुआ था। करीब 11 फीसदी का इजाफा किया गया था। डीए की यह दर Industrial Dearness Allowance कर्मचारियों के मामले में लागू होगी। जिन्हें DPI के अनुसार संशोधित वेतनमान (2007) की इजाजत दी गई है। सरकारी कर्मचारियों को वेतन के आधार पर डीए मिलता है। शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दर अलग-अलग होती है।