Hindi News

indianarrative

Deepika Padukone पर भारी पड़ी 12साल बड़ी Aishwarya Rai, तीसरे लुक के सामने फीकी पड़ी रणवीर सिंह की दुल्हनिया

aishwarya rai and deepika padukone

कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की हसीनाओं का जलवा जारी है। इस दौरान दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक पर लोगों की नजरें खासतौर पर बनी हुई है। खास बात अपने कातिलाना अंदाज से इन दोनों एक्ट्रेसेस ने रेड कार्पेट पर खलबली मचा दी है। ऐसे में जहां दीपिका ने रेड ड्रेस कयामत ढाई तो  ऐश्वर्या ने अपने लिए पेल पिंक शेड का ड्रेमेटिक गाउन चुना था। इस डिजाइनर गाउन में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। जैसे ही उन्होंने अपने तीसरे लुक में एंट्री मारी, हर कोई उनका कायल हो गया। यहां तक कि दीपिका का लुक भी फीका पड़ता दिखाई दिया।

दीपिका रेड कलर के गाउन में दिखीं खूबसूरत

कान्स फिल्म फेस्टिवल में तीसरे दिन दीपिका पादुकोण ने अपने लिए लग्जरी फैशन हाउस लुईस विटॉन के रेड कलर के गाउन को चुना था, जिसमें उनकी खूबसूरती निखरकर आ रही थी। रिसेन्टली हसीना इस ब्रैंड की एंबेस्डर बनने वाली पहली भारतीय बनी हैं। उनके इस पेपलम सिल्क गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन के साथ स्ट्रैपी स्लीव्स दी गई थी, जो उनके लुक की सेक्सीनेस को बढ़ा रही थी। दीपिका का यह अटायर पेपलम इंस्पायर्ड था, जिसमें टॉप और स्कर्ट की डिफाइन्ड डिटेलिंग नजर आ रही थी।

वहीं उनकी स्कर्ट का स्ट्रक्चर इस तरह से डिफाइन किया गया था, जो गाउन लुक में दिख रहा था, जिसमें शॉर्ट ट्रेन भी नजर आ रही थी। मस्तानी ने अपने इस गाउन के साथ डायमंड नेकलेस और मैचिंग स्टिलेटोस पहने थे। मेकअप के लिए सटल आई-शैडो, मस्कारा, बोल्ड रेड लिप्स, शार्प कॉन्टोर, ब्लश्ड चीक्स के साथ बालों को मेसी पोनीटेल में स्टाइल किया था। रेड कार्पेट पर लाल रंग की ड्रेस पहनने के बावजूद दीपिका ने इसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया था।

ऐश्वर्या राय ने पहनी कस्टम मेड गाउन

वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक की बात करें, तो ग्लैमरस गाउन में उनका दीदार करने के लिए लोग पागल हुए जा रहे थे। उन्होंने पेल पिंक कलर के इस गाउन को फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के कलेक्शन से पिक किया था, जिसमें प्लीटेड डिटेलिंग के साथ स्पार्कलिंग एम्बैलिशमेंट्स भी नजर आ रहे थे। यह विनस स्कल्पचर गाउन ऐश्वर्या की ब्यूटी की खूबसूरती से निखार रहा था। स्कैअर नेकलाइन के साथ शोल्डर से ऊपर की लेयर्ड डिटेलिंग वेव्स का इल्यूजन क्रिएट कर रही थी।

इस प्लीटेड गाउन ड्रेस को हेमलाइन पर फ्लोर-स्वीपिंग डिटेल दी गई थी, जो रेड कार्पेट के लिहाज से बिलकुल परफेक्ट लग रही थी। अपने लुक में ग्लैम कोशंट ऐड करने के लिए डायमंड ईयररिंग्स, रिंग्स और मैचिंग हील्स पहनी थी। मेकअप के लिए बोल्ड ब्लैक विंग्ड आईलाइनर, कोहल्ड आईज, हेवी मस्कारा, शार्प कॉन्टोर, बीमिंग हाईलाइटर, शिमरी पिंक लिप्स के साथ बालों को साइड करते हुए नीट रखा गया था। कुलमिलाकर यह कहा जा सकता है कांस के तीसरे दिन अब तक ऐश्वर्या राय ही छाई रही।