Categories: मनोरंजन

कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए अक्षय कुमार ने दिए 10000000 रुपये, LOC पर खिलाड़ी कुमार ने किया भंगड़ा

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों कश्मीर में  है। अक्षय कुमार कश्मीर में हो और भारतीय सेना के जवानों से न मिले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के कई वीडियोज वायरल हो रहे है। जिसमें वो फौजियों संग समय बिताते हुए नजर आ रहे है। कुछ वीडियो में तो अक्षय कुमार भांगड़ा करते हुए भी नजर आ रहे है। इस दौरान अक्षय ने कश्मीर के बांदीपुरा जिले के नीरू गांव में एक स्कूल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान में भी दिए है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने नीरू गांव का दौरा किया था। नीरु गांव गुरेज सेक्टर के स्थित नियंत्रण रेखा के पास है।

Video: @akshaykumar sir spending some good time with Jawans earlier today at #LOC. pic.twitter.com/8FjpHUYxAp

— Akshay Kumar 24×7 (@Akkistaan) June 17, 2021

गांव का दौरा करने के बाद अक्षय कुमार ने स्कूल के लिए एक करोड़ रुपये डोनेशन देने का फैसला किया। इस दौरान अक्षय ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और भारतीय सेना के अन्य जवानों से नीरू गांव में ही मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया। पास में बीएसएफ की यूनिट पोस्ट है, जहां पर अक्षय ने भारतीय जवानों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जमकर डांस भी किया। अलग-अलग सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स से उनके फोटोज और वीडियो सामने आए है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।

DG BSF Sh Rakesh Asthana paid floral tributes in a solemn wreath laying ceremony to Seema Praharis who made the supreme sacrifice in the line of duty. Actor Akshay Kumar also accompanied DG BSF & paid homage to the fallen braves. #JaiHind pic.twitter.com/4zu9BD1jLj

— BSF (@BSF_India) June 17, 2021

आपको बता दें कि अक्षय कुमार का भारतीय सेना और जवानों के प्रति खास लगाव है। साल 2017 में उन्‍होंने फौजियों के लिए 'भारत के वीर' नाम से एक पहल भी शुरू की थी। इसके जरिए देश और जनता की सुरक्षा के कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए अर्धसैनिक बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के परिवारों को सहायता दी जाती है। यही नहीं, अक्षय की फिल्‍मों में भी देशप्रेम की झलक देखने को मिलती है। 'सैनिक', 'बेबी', 'हॉलिडे', 'एयरलिफ्ट' जैसी फिल्‍में इस बात को साबित करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अब अक्षय 'बेल बॉटम', 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्‍मों में नजर आएंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago