Hindi News

indianarrative

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor को नहीं रोक पाए लोहे की सलाखें, रोमांस करते हुए आए नजर, देखें Brahmastra का नया पोस्टर

courtesy google

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म के अलावा आलिया भट्ट अपकमिंग अपनी दूसरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी सूर्खियां बटोर रही है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की नई झलक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पोस्टर रणबीर और आलिया भट्ट, एक लोहे के दरवाजे के आर- पार खड़े दिख रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है और एक दूजे की आंखों में डूबे दिख रहे हैं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by $@M (@samthebestest_)

यह भी पढ़ें- यूक्रेन संकट से कही फिसल न जाएं भारत के हाथ से कश्मीर! एक्स्पर्ट्स की भविष्यवाणी

तस्वीर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इन फोटोज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट, लोहे के दरवाजे पर सिर टिकाए हुई है। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी का इंतजार कर रही हैं। रणबीर-आलिया की इन तस्वीरों को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। कोई फैन फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट दिखा रहा है तो वहीं कोई यूजर बतौर कपल इन तस्वीरों को पसंद कर रहा है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स को दोनों की शादी की भी बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के Liplock ने बिहार में मचायी सनसनी, एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने सुनाया पूरा मामला

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे, जो 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। वहीं ब्रह्मास्त्र के अलावा, रणबीर कपूर के खाते में एनिमल और शमशेरा है। इसके अलावा बात आलिया भट्ट की करें तो ब्रह्मास्त्र के अलावा उनके खाते में गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और तख्त शुमार हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह 'शमशेरा' फिल्म में भी नजर आएंगे। इसके अलावा श्रद्धा कपूर व लव रंजन के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर भी वह काम कर रहे हैं।