Categories: मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, होने जा रही है सर्जरी

<p>
बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन को करोड़ों लोग प्यार करते हैं। लोग अमिताभ को हमेशा बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। अमिताभ भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्टर अपनी हर एक जानकारी फैंस को देते हैं। लेकिन अब बिग बी के फैंस को करारा झटका लगने वाला है। दरअसल महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है।</p>
<p>
एक्टर ने शनिवार रात 10:16 मिनट (27 फरवरी) पर एक पोस्ट लिखा। पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपने तमाम फैन्स को हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने लिखा- मेडिकल कंडीशन  सर्जरी।।।ज्यादा कुछ नहीं लिख सकता। इसके बाद से ही उनकी सलामती के लिए फैंस दुआएं मांग रहे हैं। हालांकि फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या महानायक की सर्जरी हो गई है या फिर होने वाली है और किस सर्जरी की एक्टर बात कर रहे हैं।</p>
<p>
वैसे अपने ब्लॉग के अलावा अमिताभ बच्चन ने दस घंटे पहले इंस्टाग्राम पर भी अपनी एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने सिर्फ कई सारे प्रश्न चिन्ह बनाए थे। अब उनका इस अंदाज में लिखना भी फैन्स की बेचैनी को बढ़ा रहा है। अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। वहीं पिछले साल अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया था। वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। ऐसे में सभी चाहते हैं अमिताभ बच्चन फिर से स्वस्थ हो जाएं और इस मुश्किल दौर से उबर आएं। </p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago